असम पंचायत आजतक कार्यक्रम की शुरुआत असम के मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई. इसके साथ ही पहला सेशन उनके जीवन से जु़ड़े अनछुए पहलुओं की बातचीत पर आधारित रहा. इस मौके पर जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस घटना के छह महीने बाद पहली बार इस बारे में बात की.