पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित किए जाएंगे. सूबे की 293 सीटों पर किसकी सरकार बनेगी, इस पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है. राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था. चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस-वाम गठबंधन के बीच देखा जा रहा है. बंगाल में इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान भी देखने को मिला है, इससे सियासी दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. दोनों चरणों में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जिसे बंगाल के चुनावी इतिहास में बेहद अहम माना जा रहा है.