बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. इस वोटिंग परसेंटेज के क्या मायने हैं अब इस पर बहस तेज हो गई है. 2020 में पहले चरण में 71 सीटों पर हुए मतदान के बाद यह बहस तेज हो गई थी कि क्या बढ़ा हुआ मतदान सत्ता परिवर्तन का संकेत है. हालांकि, बिहार के पिछले चुनावों (2000) और अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल (2016), ओडिशा (2019) और मध्य प्रदेश (2023) के उदाहरणों से पता चलता है कि रिकॉर्ड मतदान के बावजूद अक्सर मौजूदा सरकारें ही सत्ता में लौटी हैं.