'DMK सिर्फ चुनावी गठबंधन करती है...', एक्टर विजय का सीएम स्टालिन पर हमला

टीवीके के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनका सत्ता साझाकरण प्रस्ताव अब ‘राजनीतिक बम’ बन चुका है, जिसने सभी प्रमुख गठबंधनों को हिला दिया है. विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीएमके गठबंधन चुनाव जीतने के बाद सहयोगियों को नजरअंदाज करता है.

Advertisement
सेलेनाइकनपट्टी रैली में विजय ने दावा किया कि पावर शेयरिंग से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल (Photo: PTI) सेलेनाइकनपट्टी रैली में विजय ने दावा किया कि पावर शेयरिंग से तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

तमिलगा वेत्री कषगम के प्रमुख विजय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सत्ता साझा करने का प्रस्ताव अब एक ‘राजनीतिक बम’ बन चुका है, जिसने राज्य के सभी प्रमुख गठबंधनों को हिला कर रख दिया है. ये बात उन्होंने सेलेनाइकनपट्टी में आयोजित एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कही.

Advertisement

विजय ने कहा कि पिछले विक्रवांडी रैली में उनके पावर शेयरिंग प्रस्ताव का असर अब साफ तौर से देखने को मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रस्ताव के बाद वे असहज महसूस कर रहे हैं. 

विजय ने कहा कि डीएमके गठबंधन केवल चुनाव जीतने के लिए गठित होता है, लेकिन सत्ता में आने के बाद सहयोगी दलों को नजरअंदाज कर देता है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की गठबंधन राजनीति केवल चुनावी रणनीतियों तक सीमित रह गई है.

रैली में विजय ने अपने कट्टर आलोचकों को भी जवाब दिया और कहा कि उनका घर तमिलनाडु है और यहां के आठ करोड़ लोग उनका परिवार हैं. उनका लक्ष्य जनता के साथ दोस्ती बनाकर खड़ा होना है. उन्होंने वोट खरीदने की प्रवृत्ति पर कड़ी चेतावनी देते हुए युवाओं से कहा कि वे पैसे तो ले सकते हैं लेकिन अपना वोट टीवीके के वहिसल चिन्ह के पक्ष में दें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: सेलम में एक्टर विजय की रैली में शख्स की मौत, हीटस्ट्रोक से गई जान

विजय ने कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई और सवाल उठाए कि अगर सब कुछ ठीक है तो अपराध की घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं. उन्होंने चुनाव घोषणा पत्र जल्द जारी करने का वादा किया.

रैली के दौरान विजय को ‘वेत्रिवेल’, चाबुक और ‘सेंगोल’ जैसे प्रतीकात्मक उपहार भी दिए गए. उन्होंने जनता से भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने के बाद भी वे संघर्ष करते रहेंगे और किसी पर आरोप लगाने के बजाय अपने कामों से बदलाव लाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement