Advertisement

Tamil Nadu, Puducherry Chunav Result 2026 Live: CM स्टालिन कोलाथुर सीट पर पिछड़े, शुरुआती रुझानों में DMK और TVK के बीच टक्कर

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 मई 2026, 8:51 AM IST

Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. बता दें, तमिलनाडु की 234 सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था तो वहीं पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था.

तमिलनाडु-पुडुचेरी विधानसभा चुनाव मतगणना. (photo: ITG)

Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 Live Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में डीएमके ने बढ़त हालिस कर ली है, जबकि कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री स्टालिनल पिछड़ गए हैं. तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया. राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ.

तमिलनाडु में डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. हालांकि, एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके बड़ी बढ़त मिलने के आसार जताए हैं, जिससे मुकाबले को त्रिकोणीय होता दिख रहा है. 

विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026: बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का हर अहम अपडेट, यहां चेक करें 

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. पुडुचेरी में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है. वर्तमान में एनडीए गठबंधन सत्ता में है, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी कर रहे हैं. आज के नतीजे तय करेंगे कि एनडीए अपनी सत्ता बरकरार रख पाता है या कोई नया समीकरण बनता है.

तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजे के लाइव अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें...

 

तमिलनाडु रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

 

8:43 AM (8 मिनट पहले)

Tamil Nadu Elections: शुरुआती रुझानों में DMK और TVK में टक्कर

Posted by :- Nitin

Tamil Nadu Elections: शुरुआती रुझानों में डीएमके ने 29 सीटों पर बढ़त बना ली है तो नई नवेली विजय की पार्टी ने 8 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि एडीएके सिर्फ तीन सीटों पर आगे चल रही है. 

8:19 AM (32 मिनट पहले)

शुरुआती रुझानों में DMK और TVK को मिली बढ़त

Posted by :- Nitin

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में डीएमके ने 19 सीटों पर बढ़त बना ली है तो टीवीके ने दो सीटों पर बढ़त बना ली है और ADMK प्लस ने 2 सीटों पर आगे चल रही है.

8:09 AM (42 मिनट पहले)

Tamil Nadu Elections: मतगणना शुरू

Posted by :- Aman

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो चुकी है.

7:57 AM (53 मिनट पहले)

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: स्वामी विवेकानन्द मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा मजबूत

Posted by :- Aman

प्रमुख विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए स्वामी विवेकानन्द मेडिकल कॉलेज में बनाए गए काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Advertisement
7:16 AM (एक घंटा पहले)

Puducherry Election: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Posted by :- Aman

पुडुचेरी के मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जहां आज कई अहम विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती होगी.

6:27 AM (2 घंटे पहले)

Tamil Nadu, Puducherry Chunav Result: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, उसके बाद ईवीएम की गिनती होगी. 

6:10 AM (2 घंटे पहले)

Puducherry Election Results Live: पुडुचेरी की इन अहम सीटों पर सभी की नजर

Posted by :- Humra Asad

इस बार थट्टांचावडी, मन्नादीपेट, लॉस्पेट, राज भवन, माहे और यनम जैसी सीटों को निर्णायक माना जा रहा है. इन क्षेत्रों के नतीजे पुडुचेरी की सत्ता समीकरण पर बड़ा असर डाल सकते हैं.

5:55 AM (2 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election Results 2026: पहली चुनावी परीक्षा में विजय की TVK पर नजरें

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK को लेकर है, जो अपना पहला चुनाव लड़ रही है. सभी की नजर इस बात पर है कि नई पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहता है. हालांकि एग्जिट पोल्स में नतीजों को लेकर अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अगर TVK का प्रदर्शन मामूली भी रहता है तो यह तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर में बड़े बदलाव की शुरुआत का संकेत हो सकता है.

5:33 AM (3 घंटे पहले)

Puducherry Election Results: पुडुचेरी में बनेगी किसकी सरकार?

Posted by :- Humra Asad

एग्जिट पोल के मुताबिक, पुडुचेरी में में एक बार फिर NDA को बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया के अनुमान में एनडीए को करीब 40% वोट शेयर के साथ 16 से 20 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं INDIA bloc को लगभग 30% वोट शेयर के साथ 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

Advertisement
5:07 AM (3 घंटे पहले)

तमिलनाडु में नतीजे से पहले रिसॉर्ट पॉलिटिक्स

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु में नतीजों से पहले सियासी सरगर्मी तेज है और त्रिशंकु विधानसभा की आशंका के बीच विजय की पार्टी ने ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की तैयारी कर ली है. टीवीके ने अपने संभावित विजयी विधायकों को एकजुट रखने के लिए रिसॉर्ट में ठहराने की रणनीति बनाई है.

4:41 AM (4 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election Results: 'आज से तमिलनाडु की राजनीति में एक नए इतिहास की शुरुआत होगी'

Posted by :- Humra Asad

टीवीके नेता आधव अर्जुन ने तमिलनाडु में मतगणना के दिन को 'Storm for Change' बताया. उन्होंने कहा, "आज सुबह उठने वाला “परिवर्तन का तूफान” दिनभर तेज रहेगा और शाम 7 बजे चुनाव नतीजों के साथ बड़ा असर दिखाएगा." उन्होंने दावा किया कि जनता की ताकत से 75-50 सालों से हावी पुरानी राजनीतिक व्यवस्था उखड़ जाएगी, वंशवादी परंपरा खत्म होगी और अब कोई भी जन्म के आधार पर मुख्यमंत्री नहीं बन सकेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आज से तमिलनाडु की राजनीति में एक नए इतिहास की शुरुआत होगी.

 

4:29 AM (4 घंटे पहले)

Puducherry Election Results: पुडुचेरी में 6 काउंटिंग सेंटर्स पर होगी मतगणना

Posted by :- Humra Asad

पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी जवाहर ने बताया, "कुल 6 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं. पुडुचेरी क्षेत्र में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतीलाल नेहरू सरकारी पॉलिटेक्निक और टैगोर कला एवं विज्ञान कॉलेज में मतगणना होगी, जबकि कराईकल, माहे और यनम में भी तय संस्थानों पर काउंटिंग की जाएगी."

4:08 AM (4 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election Results 2026: मतगणना केंद्रों पर 18,000 पुलिसकर्मी तैनात

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु में मतगणना केंद्रों पर लगभग 18,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्राधिकरणों ने सभी 62 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की है, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) सुरक्षित रखी गई हैं और उन्हें सख्त निगरानी में खोला जाएगा. मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू होगी, जिसके बाद 8:30 बजे EVM के वोट गिने जाएंगे. शांतिपूर्ण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मतगणना केंद्रों पर तैनात कर्मियों के अलावा, 40 से अधिक कंपनियां सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की भी तैनात की गई हैं. कुल मिलाकर, लगभग एक लाख पुलिसकर्मी तमिलनाडु भर में ड्यूटी पर रहेंगे.

3:57 AM (4 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election Vote Counting: 'एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं, लेकिन स्वीकार नहीं करते'

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु के एआईसीसी प्रभारी गिरीश चोडंकर ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हमारा डीएमके गठबंधन सरकार बनाएगा और तमिलनाडु में इतिहास रचेगा. हमें पूरा भरोसा है कि हम सत्ता में वापसी करेंगे. हम सभी एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें स्वीकार नहीं करते. हमारी स्थिति एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमानों से कहीं बेहतर होगी. हम मतदाताओं से सीधे जुड़े हुए हैं. पिछले पांच सालों में सरकार का प्रदर्शन और विकास कार्य जनता के लिए एक मजबूत तर्क है... जनता पहले ही हमारे पक्ष में मतदान कर चुकी है."

Advertisement
3:14 AM (5 घंटे पहले)

Puducherry Assembly Election Results: सीएम रंगास्वामी ने की पूजा-अर्चना

Posted by :- Humra Asad

मतगणना से पहले मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने अप्पा पैथियम स्वामी मंदिर में प्रार्थना की. इसके साथ ही रंगास्वामी ने NDA की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि NDA पुडुचेरी में 20 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा. इसके साथ ही रंगास्वामी ने विजय को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाला है.

3:05 AM (5 घंटे पहले)

Tamil Nadu Election Vote Counting: मतगणना से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर DMK की चिंता

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु में काउंटिंग डे से पहले DMK के संगठन सचिव आर.एस. भारती ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डीजीपी को पत्र लिखकर मतगणना के दिन संभावित गड़बड़ी की आशंका जताई है.

2:35 AM (6 घंटे पहले)

Puducherry Exit Poll: NDA का जादू बरकरार

Posted by :- Humra Asad

पुडुचेरी के एग्जिट पोल में एक बार फिर ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रितक गठबंधन (NDA) की सरकार बनती हुई दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में एनडीए को 40% वोट शेयर के साथ 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं डीएमके और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 30% वोट शेयर के साथ 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं.

2:06 AM (6 घंटे पहले)

तमिलनाडु में हुआ था रिकॉर्ड मतदान

Posted by :- Humra Asad

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुआ विधानसभा चुनाव एक ऐसा इतिहास बन गया जो पिछले 74 सालों में कभी नहीं बना था. राज्य में 85.14 फीसदी वोटिंग हुई जो अब तक की सबसे ज्यादा है. इससे पहले का रिकॉर्ड 2011 में 78.29 फीसदी का था. पूरे राज्य की 234 सीटों पर एक ही चरण में वोट पड़े और करीब 5.73 करोड़ वोटरों में से 85 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट डाले.

1:40 AM (7 घंटे पहले)

Puducherry Election Results: पुडुचेरी का मुकाबला समझें

Posted by :- Anurag

पुडुचेरी में सीधा मुकाबला है NDA यानी AINRC और BJP के गठबंधन बनाम कांग्रेस के बीच. 30 सीटों वाला यह छोटा केंद्र शासित प्रदेश इस बार इसलिए खास है क्योंकि यहां 89.87 फीसदी वोटिंग हुई जो अब तक का सबसे ज्यादा है. यह BJP की दक्षिण भारत रणनीति का बड़ा इम्तिहान है.
 

Advertisement
1:15 AM (7 घंटे पहले)

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav Parinam: तमिलनाडु का मुकाबला समझें

Posted by :- Anurag

तमिलनाडु में तीन बड़ी ताकतें आमने-सामने हैं. पहली, एमके स्टालिन की DMK जो अभी सत्ता में है.। दूसरी, AIADMK जो विपक्ष में है. तीसरी और सबसे चर्चित ताकत है फिल्म अभिनेता विजय की नई पार्टी TVK यानी तमिलगा वेत्री कझगम. विजय का आना इस चुनाव को इतिहास में अलग बना रहा है.
 

12:56 AM (7 घंटे पहले)

Elections Result 2026: तमिलनाडु और पुडुचेरी में सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

Posted by :- Anurag

तमिलनाडु की 234 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए और पुडुचेरी में सिर्फ 16. आज का दिन तय करेगा कि दक्षिण भारत की राजनीति किस दिशा में जाएगी.