'अलर्ट रहें, काउंटिंग सेंटर न छोड़ें', मतगणना को लेकर ममता की TMC कार्यकर्ताओं को सलाह

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें, बाहर का खाना न खाएं और मतगणना केंद्र किसी भी हालत में न छोड़ें. ममता ने नतीजों की अपलोडिंग पर नजर रखने और ईवीएम में गड़बड़ी दिखने पर तुरंत शिकायत करने को कहा. जरूरत पड़ने पर दोबारा मतदान की मांग करने की भी बात कही.

Advertisement
ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए. Photo ITG ममता बनर्जी ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दिए. Photo ITG

aajtak.in

  • पुरुलिया,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:45 PM IST

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी को लेकर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने पुरुलिया जिला कार्यालय में वर्चुअल तरीके से आयोजित एक विशेष वर्कशॉप में पार्टी कार्यकर्ताओं और मतगणना एजेंटों को सख्त निर्देश दिए. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि मतगणना के दौरान पूरी तरह सतर्क रहना है और किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा नहीं करना है. 

Advertisement

बाहर का खाना न खाएं
उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि यह झूठ फैलाया जा सकता है कि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है, लेकिन ऐसी बातों को न मानें और न ही आगे बढ़ाएं. उन्होंने मतगणना केंद्रों में लंबे समय तक मौजूद रहने वाले कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि बाहर का खाना बिल्कुल न खाएं. उन्होंने हल्का और साधारण भोजन करने की बात कही. उन्होंने सादे खाने का भी जिक्र किया, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि सभी मतगणना एजेंट और कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के अगले निर्देश तक मतगणना केंद्रों के अंदर ही बने रहें. किसी भी हालत में बीच में केंद्र छोड़कर बाहर न जाएं.

दोबारा मतदान की मांग का किया जिक्र
ममता ने मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर देते हुए कहा कि नतीजों की अपलोडिंग पर नजर रखें और किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखे तो तुरंत जानकारी दें. अगर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कोई खराबी या संदेहास्पद स्थिति दिखे, तो तुरंत शिकायत करें और जरूरत पड़े तो दोबारा मतदान की मांग भी करें.

Advertisement

वर्कशॉप में अभिषेक बनर्जी भी रहे मौजूद
इस वर्कशॉप में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जिनमें अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे. बैठक का मुख्य मकसद बूथ स्तर पर तैयारी मजबूत करना और मतगणना के दौरान पूरी व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना था.

राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच ममता बनर्जी के ये निर्देश काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि सभी दल अब चुनाव प्रक्रिया के अंतिम और सबसे निर्णायक चरण के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement