SIR के बाद पुडुचेरी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, निर्णायक भूमिका में महिला वोटर्स

पुडुचेरी में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी हुई. कुल 7,88,696 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें महिलाएं पुरुषों से अधिक हैं. विल्लियानूर में सबसे ज्यादा और राज भवन क्षेत्र में सबसे कम वोटर हैं. यही सूची आगामी विधानसभा सहित सभी चुनावों का आधार बनेगी.

Advertisement
SIR के बाद पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है.(Photo-ITG) SIR के बाद पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है.(Photo-ITG)

प्रमोद माधव

  • पुडुचेरी,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

पुडुचेरी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. इसे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलोथुंगन ने औपचारिक रूप से जारी किया.

पुडुचेरी की राजनीति में एक बार फिर महिलाओं का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. कुल 7,88,696 मतदाताओं में से महिला मतदाताओं की संख्या 4,17,620 है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,70,955 है. 

Advertisement

यह अंतर (लगभग 46 हजार) स्पष्ट करता है कि प्रदेश की अगली सरकार चुनने में महिलाओं की भूमिका सबसे निर्णायक होगी. इसके अलावा, सूची में 121 तीसरे लिंग (Third Gender) के मतदाता भी शामिल हैं. प्रारूप सूची में प्राप्त आपत्तियों और दावों के आधार पर कई संशोधन किए गए हैं, जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की गई.

यह भी पढ़ें: SIR से जुड़े आरोपों के पीछे छुपा है कम मार्ज‍िन वाली सीटों का डर

विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में विल्लियानूर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतदाता दर्ज हैं, जबकि राज भवन विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता हैं. यह आंकड़े क्षेत्रवार मतदाता घनत्व को दर्शाते हैं. यह अंतिम मतदाता सूची आगामी विधानसभा चुनाव सहित सभी चुनावों का आधिकारिक आधार बनेगी.

कलेक्टर कुलोथुंगन के अनुसार, ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद कई चरणों में सुधार किए गए. इसमें मृत मतदाताओं के नाम हटाना, पते में बदलाव और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ना शामिल था. यह अंतिम सूची अब आगामी सभी चुनावों (विधानसभा और स्थानीय निकाय) के लिए आधारभूत दस्तावेज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement