इटैलियन चेन, नेकलेस और 2.83 करोड़ की संपत्ति...जानें हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के पास कितनी प्रॉपर्टी

गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. अपने एफिडेविट में हेमंत सोरेन ने अपनी संपत्ति का भी जिक्र किया है. नामांकन में दी गई जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के पास इटैलियन चेन, 2 डायमंड नेकलेस और 2.83 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनसे ज्यादा अमीर हैं.

Advertisement
हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन. हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन.

सत्यजीत कुमार / प्रवीण कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:27 AM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 13 और 20 नवंबर को राज्य में चुनाव होने हैं. इसी बीच गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. अपने एफिडेविट में हेमंत सोरेन ने अपनी संपत्ति का भी जिक्र किया है. नामांकन में दी गई जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के पास इटैलियन चेन, 2 डायमंड नेकलेस और 2.83 करोड़ की संपत्ति है. हालांकि, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उनसे ज्यादा अमीर हैं. 

Advertisement

जानें कितनी है संपत्ति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास 2.83 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है. उनके पास इटैलियन चेन और 2 डायमंड नेकलेस भी हैं. नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने बताया है कि साल 2006 से 2008 के बीच उन्होंने 2064875 रुपये में 23 प्रॉपर्टी खरीदी थी. आज इसकी बाजार कीमत 1.92 करोड़ के करीब है. यह प्रॉपर्टी धनबाद जिले के गोविंदपुर, बोकारो के जारीडीह और रांची के अनगड़ा में हैं. अनगड़ा की जमीन उन्होंने लीज पर ले रखी है.

5 साल में सालाना तीन गुनी बढ़ी कमाई

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पिछले 5 साल में सालाना कमाई करीब 3 गुनी बढ़ी है. वर्ष 2019-20 में उनकी सालाना कमाई 808310 रुपये, वर्ष 2020-21 में 1684990 रुपये, वर्ष 2021-22 में 2801110 रुपये, वर्ष 2022-23 में 2827040 रुपये और वर्ष 2023-24 में उनकी कमाई 2273330 रुपये थी. एसबीआई, रांची में उनका एक अकाउंट है, जिसमें कुल 7233996.25 रुपये जमा हैं. एसबीआई रांची में ही एक अन्य अकाउंट में 194680.28 रुपये जमा हैं. उनके पास एक कार और राइफाल भी हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: झारखंड चुनाव: JMM ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट, बरहेट से लड़ेंगे CM हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने बताया कि उनके पास 45,000 रुपये नकद हैं. उनके पास एक राइफल भी है, जिसका मूल्य 55000 रुपये है. उन्होंने वर्ष 2008 में एक कार खरीदी थी. आज के समय में इस कार की कीमत 60,000 रुपये है. वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के बैंक एकाउंट में 8131348.70 रुपये जमा हैं. दोनों बेटों के अकाउंट में 2 लाख 96 हजार रुपये जमा हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन की संपत्ति पांच साल में औसत करीब 200 प्रतिशत बढ़ी है. 2019 में जहां पति-पत्नी के पास 8.1 करोड़ रुपये थे. वहीं 2024 में उनकी संपत्ति में 24.4 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. इस अवधि में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) दंपत्ति की आयकर फाइलिंग से पता चलता है कि हेमंत की संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये से दोगुनी होकर 5.3 करोड़ रुपये हो गई है.

कल्पना सोरेन के पास कितनी है संपत्ति

इस दौरान उनकी  पत्नी, जो  गांडेय विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं, उनकी नेटवर्थ 2019 में 5.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 19.1 करोड़ रुपये हो गई है. गुरुवार को कल्पना सोरेन ने अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया जिसके बाद उनकी संपत्ति और देनदारियों का विवरण सार्वजनिक हो गया.

2019 में दंपति के पास कितनी संपत्ति थी इसका वित्तीय विवरण तब सामने आया जब हेमंत ने उस साल बरहेट  विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. पिछले पांच सालों में हेमंत की संपत्ति की वैल्यू 2.7 करोड़ रुपये बढ़ गई. हालांकि इस अवधि के दौरान उनकी आय एक करोड़ रुपये से कम थी. इसी तरह, कल्पना की वित्तीय संपत्ति में 10.3 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई. लेकिन उनके आईटी रिटर्न के अनुसार, पांच साल की अवधि के दौरान उनकी आय 2.3 करोड़ रुपये थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement