बंगाल-तमिलनाडु के बाद असम में भी बड़ा फेरबदल, 5 जिलों के चुनाव अधिकारी बदले

असम में चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के तारीखों के ऐलान से ठीक एक दिन बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. आयोग ने 5 जिलों के चुनाव अधिकारी तत्काल प्रभाव से बदल दिए हैं. कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी के अधिकारी बदले गए हैं.

Advertisement
कोकराझार, माजुली समेत 5 जिलों में नए DEO नियुक्त (File Photo: ITG) कोकराझार, माजुली समेत 5 जिलों में नए DEO नियुक्त (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:12 AM IST

असम विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के एक दिन बाद चुनाव आयोग ने राज्य के पांच जिलों के डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर (डीईओ) का ट्रांसफर कर दिया है. कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी जिलों के डीईओ को यह जिम्मेदारी से हटा कर नए अधिकारियों को अपॉइंट किया गया है. इस मामले में आयोग ने असम के मुख्य सचिव रवि कोटा को भी पत्र भेजा है.

Advertisement

पत्र में कोकराझार जिले के डीईओ पंकज चक्रवर्ती की जगह डॉ. पी उदय प्रवीन को अपॉइंट किया गया है. माजुली के डीईओ रतुल पाठक की जगह अब सृष्टि सिंह काम संभालेंगी. बक्सा जिले के डीईओ धीरज साउद की जगह किमनेई चांगसन को नियुक्त किया गया है. चिरांग जिले के डीईओ गोकुल चंद्र ब्रह्मा के स्थान पर मधुसूदन नाथ आएंगे, जबकि उदलगुरी के डीईओ पुलक पटगिरी की जगह जय विकास को काम सौंपा गया है.

चुनाव आयोग ने सभी नए अधिकारियों से कहा है कि वे अपने काम की जानकारी देते हुए मंगलवार दोपहर 3 बजे तक रिपोर्ट भेजें. इसके अलावा आयोग ने साफ किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उन्हें चुनाव खत्म होने तक किसी भी चुनाव संबंधित पद पर तैनात नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को नतीजे घोषित करेगा चुनाव आयोग

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हटाए गए सभी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर असम सिविल सेवा के अधिकारी थे, जबकि उनकी जगह अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी अपॉइंट किए गए हैं. असम विधानसभा की कुल 126 सीटों पर आगामी चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को आयोजित की जाएगी. 

बता दें कि असम के अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी बड़े प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए हैं. बंगाल में तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को इस मामले में पत्र भी लिखा है. तमिलनाडु में चार जिलों के पुलिस के प्रमाखों का कहीं और ट्रांसफर कर दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement