बंगाल में चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चुनाव आयोग ने बदले चीफ सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल, नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने प्रशासनिक सुधार भी किए हैं, जिसमें मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती की जगह आईएएस दुश्यंत नरियाला नियुक्त हुए हैं. गृह और हिल अफेयर्स विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में संगमित्रा घोष आई हैं.

Advertisement
 चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया (Photo: PTI) चुनाव आयोग ने शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया (Photo: PTI)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:32 AM IST

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को. चुनाव के नतीजे चार मई को आएंगे. चुनाव के तारीखों के ऐलान के साथ बड़े प्रशासनिक पदों पर फेरबदल किया गया है. चुनाव आयोग ने चीफ सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी को बदल दिया है. 

Advertisement

नंदिनी चक्रवर्ती को मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया है और उनकी जगह आईएएस अधिकारी दुश्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. दुश्यंत नरियाला 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो इससे पहले उत्तर बंगाल डेवलपमेंट विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे.

इसके अलावा गृह और हिल अफेयर्स विभाग में भी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. आईएएस अधिकारी संगमित्रा घोष को इस विभाग का नया प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. वे 1997 बैच की अधिकारी हैं और महिला और बाल विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ दो चरण में मतदान क्यों? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताई ये वजह

चुनाव आयोग का यह प्रशासनिक पुनर्गठन आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है. इन बदलावों से चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक तटस्थता बनी रहेगी और सभी पक्षों को समान अवसर मिलेंगे. 

Advertisement

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 राजनीतिक नजरिए से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, इसलिए चुनाव आयोग ने हर संभव कदम उठाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने की तैयारी कर ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement