केरलम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, यहां देखें पूरी List

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमे कुल 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. अरनमुला सीट से भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया गया है.

Advertisement
असम में 9 अप्रैल को मतदान होंगे. (File Photo: ITG) असम में 9 अप्रैल को मतदान होंगे. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी ने कई चर्चित चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. अरनमुला सीट से भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया है. राजशेखरन केरल में एक प्रमुख हिंदू नेता के रूप में जाने जाते हैं.

इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प देखने को मिल सकता है, क्योंकि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज CPI(M) से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने एविन बर्क को उतारा है.

Advertisement

इसके अलावा नट्टिका सीट से भाजपा उम्मीदवार C.C. मुकुंदन हैं, जो हाल ही में CPI छोड़कर भाजपा में शामिल हुए. मुकुंदन पहले CPI से विधायक रह चुके हैं. परवूर से भाजपा ने वत्सला प्रसन्ना कुमार को टिकट दिया है.

 

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • कासरगोड: अश्विनी एम.एल.  
  • कल्लियास्सेर: ए.वी. सनील कुमार  
  • तलिपरम्बा: एन. हरिदास  
  • धर्मदाम: के. रंजीत  
  • थलास्सेरी: ओ. निधीश  
  • कुतुपरम्बा: एडवोकेट शिजीलाल  
  • मट्टनूर: बीजू एलक्कुझी  
  • काल्पेट्टा:  प्रशांत मलवायल  
  • कोंडोट्टी: पी. सुब्रह्मणियन  
  • एरनाड: एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश  
  • मंजेरी: पद्मश्री एम.  
  • पेरिन्थलमन्ना: के.पी. बाबूराज  
  • मंकडा: लिजॉय पॉल  
  • मलप्पुरम: अश्वथी गुप्ता कुमार  
  • वेंगारा: जयकृष्णन वी.एन. 
  • वल्लिक्कुन्नु: एम. प्रेमन मास्टर  
  • तिरुरंगडी: रिजु सी. राघव  
  • तनूर: दीपा पुझक्कल  
  • तिरुर: के. नारायणन मास्टर  
  • थावनूर: रवि तेलाथ  
  • थिथाला: वी. उन्नीकृष्णन मास्टर  
  • पट्टांबी: ए़डवोकेट पी. मनोज  
  • कोंगड (अनुसूचित जाति): रेनु सुरेश  
  • तरूर (अनुसूचित जाति): सुरेश बाबू  
  • चित्तूर: प्रनेश राजेन्द्रन  
  • अलाथुर: के.वी. प्रसन्न कुमार  
  • गुरुवायूर: एडवोकेट बी. गोपालकृष्णन  
  • वडक्कनचेरी: टी.एस. उल्लास बाबु  
  • ओल्लूर: बिजॉय थॉमस  
  • नट्टिका (अनुसूचित जाति): सी.सी. मुकुन्दन  
  • पुडुक्कड: ए. नागेश  
  • अलुवा: एम.ए. ब्रह्मराज  
  • परवूर: वत्सला प्रसन्ना कुमार  
  • एर्नाकुलम:  पी.आर. शिवशंकर  
  • चंगनाश्शेरी: बी. राधाकृष्ण मेनन  
  • अलप्पुझा: एम.जे. जॉब
  • अरनमुला: कुम्मनम राजशेखरन
  • कुंडारा: डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन
  • कोल्लम: डॉ. एन. प्रताप कुमार
---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement