मुसीबत में TMC की स्टार उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन! नामांकन से पहले फंसा पेच, हाईकोर्ट पहुंचीं एथलीट

स्वप्ना बर्मन साल 2020 में भारतीय रेलवे में शामिल हुई थीं और अलीपुरद्वार डिवीजन में 'स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर' के पद पर तैनात थीं. विवाद की शुरुआत तब हुई जब रेलवे ने 9 मार्च को उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए जांच शुरू की. आरोप है कि उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए एक राजनीतिक रैली में हिस्सा लिया.

Advertisement
स्वप्ना बर्मन TMC के टिकट पर राजगंज सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं. (File Photo- Social Media) स्वप्ना बर्मन TMC के टिकट पर राजगंज सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं. (File Photo- Social Media)

अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली एथलीट और राजगंज से टीएमसी उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन की चुनावी पारी शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है. रेलवे कर्मचारी रहते हुए राजनीति में कदम रखने के कारण रेलवे विभाग ने उनके खिलाफ सेवा नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, स्वप्ना बर्मन तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जलपाईगुड़ी के राजगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं. लेकिन रेलवे का आरोप है कि उन्होंने नौकरी में रहते हुए राजनीतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया, जो सेवा नियमों का उल्लंघन है.

Advertisement

स्वप्ना का कहना है कि उन्होंने 16 मार्च को नौकरी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन रेलवे ने अब तक उसे स्वीकार नहीं किया है. वहीं रेलवे का कहना है कि 9 मार्च को ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई थी, इसलिए जांच पूरी होने तक इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा सकता.

इस मामले में स्वप्ना ने कलकत्ता हाईकोर्ट के सर्किट बेंच का दरवाजा खटखटाया है. अदालत ने उन्हें नया इस्तीफा देने का निर्देश दिया है और रेलवे को 48 घंटे के भीतर इस पर फैसला करने को कहा है.

अदालत ने यह भी शर्त रखी है कि स्वप्ना को कैजुअल लीव के दौरान मिली सैलरी वापस करनी होगी और उन्हें रिटायरमेंट से जुड़े लाभ नहीं मिलेंगे. इन शर्तों को मानने के बाद ही रेलवे उनका इस्तीफा स्वीकार करेगा.

Advertisement

अगर 48 घंटे के भीतर इस्तीफा स्वीकार नहीं होता है, तो उनकी उम्मीदवारी पर सवाल खड़े हो सकते हैं. मामले की अगली सुनवाई अगले शुक्रवार को होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement