AIADMK ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, EPS ने चेन्नई समेत 17 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले AIADMK ने 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है. NDA गठबंधन के साथ AIADMK सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.
तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों पूरी तरह चुनावी मोड में है. सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन दूसरी बार सत्ता बचाने की कोशिश में जुटे हैं. वहीं विपक्षी एआईएडीएमके (AIADMK) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने एनडीए गठबंधन बनाकर वापसी की तैयारी तेज कर दी है. इस गठबंधन में भाजपा (27 सीटें), पीएमके (18) और एएमएमके (11) शामिल हैं. एआईएडीएमके खुद 169-178 सीटों पर लड़ेगी. इन सब के बीच AIADMK ने कैंडिडेट्स की एक और सूची जारी कर दी है.
Advertisement
पलानीस्वामी ने साफ संकेत दिया है कि पार्टी पुराने अनुभवी नेताओं पर भरोसा कर रही है. उनका लक्ष्य है कि संगठन को मजबूत रखते हुए वोट बैंक को एकजुट करना. गठबंधन की सफलता पर निर्भर करेगा कि एआईएडीएमके सत्ता में वापसी कर पाएगी या नहीं. अगर गठबंधन में कोई दरार आई तो डीएमके को फायदा हो सकता है.
पलानीस्वामी ने शुक्रवार को पार्टी की तीसरी उम्मीदवार सूची यानि फाइनल सूची जारी की. इसमें चेन्नई समेत 17 महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के नाम शामिल हैं.
Thousand Lights (नंबर 20): श्रीमती पी. वलारमथि - महिला विंग की सचिव, पार्टी मीडिया संपर्क अधिकारी, पूर्व मंत्री
Annanagar (अन्नानगर, नंबर 21): श्रीमती एस. गोकुला इंदिरा, एम.ए., बी.एल. - पार्टी संगठन सचिव, पार्टी मीडिया संपर्क अधिकारी, पूर्व मंत्री
Chepauk–Thiruvallikeni (चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी, नंबर 19): श्री आदी राजाराम, बी.ए., बी.एल.- पार्टी संगठन सचिव, साउथ चेन्नई नॉर्थ (ईस्ट) जिला पार्टी सचिव, पूर्व नगर पार्षद
Thittakudi (आरक्षित) (तित्तकुड़ी, नंबर 151): श्री एन. मुरुगुमरन, बी.एससी. (एग्री), बी.एल., पूर्व विधायक - पार्टी संगठन सचिव
Harbour (हार्बर, नंबर 18): श्री रोयापुरम आर. मनो - पार्टी संगठन सचिव
Virugambakkam (विरुगंबक्कम, नंबर 22): श्री विरुगाई वी.एन. रवि, बी.ए., पूर्व विधायक - साउथ चेन्नई साउथ (वेस्ट) जिला पार्टी सचिव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष
Thyagarayanagar (तिरुवल्लिकेनी/तियागरायनगर, नंबर 24): श्री बी. सथियनारायणन (उर्फ टी.नगर बी. सथिया), बी.कॉम., पूर्व विधायक - साउथ चेन्नई नॉर्थ (वेस्ट) जिला पार्टी सचिव
Velachery (वेलाचेरी, नंबर 26): श्री एम.के. अशोक, एम.ए., पूर्व विधायक - साउथ चेन्नई साउथ (ईस्ट) जिला पार्टी सचिव
Sholinganallur (शोलिंगनल्लूर, नंबर 27): श्री के.पी. कंथन, पूर्व विधायक - चेन्नई सबअर्बन जिला पार्टी सचिव
Dr. Radhakrishnan Nagar (डॉ. राधाकृष्णन नगर, नंबर 11): श्री आर.एस. राजेश, डी.एम.ई. - नॉर्थ चेन्नई नॉर्थ (ईस्ट) जिला पार्टी सचिव
Villivakkam (विल्लिवक्कम, नंबर 14): श्री एस.आर. विजयकुमार, बी.ए., बी.एल., पूर्व सांसद - पार्टी नीति प्रचार उप-सचिव
Tiruchuzhi (तिरुचुझी, नंबर 208): श्री एम.एस.आर. राजगोपालन, पूर्व विधायक - पार्टी पुरात्चि थलाइवर मेमोरियल विंग संयुक्त सचिव
Alandur (आलंदूर, नंबर 28): श्री एस. सारवनन, बी.ए., पूर्व नगर पार्षद - पार्टी पुरात्चि थलाइवर मेमोरियल विंग संयुक्त सचिव
Kolathur (कोलाथूर, नंबर 13): श्री पी. संताना कृष्णन, आईटीआई, पूर्व नगर पार्षद - पार्टी पुरात्चि थलाइवर मेमोरियल विंग उप-सचिव
Thiru.Vi.Ka. Nagar (आरक्षित) (तिरु.वी.का. नगर, नंबर 15): श्रीमती ए. पोरकोडी, बी.ए., बी.एल.
Egmore (आरक्षित) (एग्मोर, नंबर 16): श्री अभिषेक रंगासामी, बी.टेक., बी.एल. - साउथ चेन्नई नॉर्थ (ईस्ट) जिला युवा विंग संयुक्त सचिव
Alangudi (आलंगुडी, नंबर 182): श्री थाना विमल, बी.ए., बी.एल. - पुडुक्कोट्टई नॉर्थ जिला पुरात्चि थलाइवर मेमोरियल विंग संयुक्त सचिव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को एक चरण में होंगे. मतगणना और परिणाम 4 मई 2026 को आएंगे. एआईएडीएमके का मानना है कि इन अनुभवी चेहरों और गठबंधन की ताकत से वह राज्य में विकास और अन्ना की विचारधारा को आगे बढ़ाएगी. मतदाताओं से अपील है कि वे अच्छे शासन और स्थिरता के लिए सही विकल्प चुनें.
प्रमोद माधव