UP Board 10th 12th Result 2026 Tomorrow: वेबसाइट क्रैश हो तो घबराएं नहीं! DigiLocker, Umang और SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू होगा. कल शाम 4 बजे यूपी बोर्ड का परिणाम आएगा. इस बार करीब 52 लाख छात्रों के पास स्कोरकार्ड देखने के लिए ये 3 स्मार्ट विकल्प होंगे.

Advertisement
कल आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक कल आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:42 PM IST

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) कल, 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित करने जा रहा है. 52 लाख से ज्यादा छात्रों की धड़कनें तेज हैं, लेकिन रिजल्ट के समय अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in क्रैश या स्लो हो जाती है. ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप DigiLocker, UMANG ऐप और SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं.

Advertisement

DigiLocker पर कैसे देखें मार्कशीट?
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने स्पष्ट किया है कि छात्र डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप ओपन करें.
'Education' सेक्शन में जाकर 'UP Board' सर्च करें.
अपना रोल नंबर और आधार कार्ड लिंक करें.
रिजल्ट जारी होते ही आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी.

 SMS से बिना इंटरनेट देखें रिजल्ट
अगर आपके इलाके में इंटरनेट स्लो है, तो आप एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना स्कोरकार्ड मंगा सकते हैं:

10वीं के लिए: टाइप करें UP10 और भेज दें 56263 पर.
12वीं के लिए: टाइप करें UP12 और भेज दें 56263 पर.

UMANG ऐप का करें इस्तेमाल
भारत सरकार के उमंग (UMANG) ऐप पर भी यूपी बोर्ड का रिजल्ट लाइव रहेगा. छात्र ऐप में जाकर 'CBSE/State Board' के विकल्प को चुनकर अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं.

Advertisement

जरूरी जानकारी:
इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 52,30,184 छात्र पंजीकृत थे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. बोर्ड सचिव के अनुसार, प्रयागराज मुख्यालय से नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement