TBSE 10th, 12th Result 2024 Today: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE), अगरतला आज कुछ ही देर में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripoor.gov.in, और tbresults.tripura.gov.in पर चेक कर सकेंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड निकालकर रख लें. ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद बिना किसी देरी के छात्र एडमिट कार्ड पर लिखे लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पंजीकरण संख्या की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकेंगे.
त्रिपुरा बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 12:30 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. त्रिपुरा बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर स्टूडेंट्स के नाम, जेंडर वाइज छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत, ओवरऑल पास प्रतिशत आदि जानकारी भी शेयर की जाएगी.
How to Check TBSE Result 2024 Online: यहां देखें ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका
स्टेप 1: बोर्ड की वेबसाइट http://tbse.tripura.gov.in/ या http://aajtak.in/education पर जाएं.
स्टेप 2: आधिकारिक वेबसाइट पर त्रिपुरा बोर्ड माध्यमिक (TBSE Madhyamik Result 2024) या त्रिपुरा बोर्ड उच्च माध्यमिक परिणाम (TBSE Higher Secondary Result 2024) लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी.
स्टेप 5: मार्कशीट डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें.
अगरतला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षा में 38,559 छात्र उपस्थित हुए थे और कक्षा 12 की परीक्षा में 27,627 छात्र उपस्थित हुए थे. जो अब अपने टीबीएसई परिणाम 2024 की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में (TBSE Madhyamik Result 2023) 86.02% स्टूडेंट्स पास हुए थे, जबकि 12वीं बोर्ड परीक्षा (TBSE Tripura Board 12th Result 2023) में 83.2% स्टूडेंट्स पास हुए थे.
aajtak.in