MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड एग्‍जाम के रिजल्‍ट कब होंगे जारी? ये है टेंटेटिव डेट

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट और टाइम के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्‍ताह या मई के पहले सप्‍ताह में जारी हो सकते हैं.

Advertisement
MP Board 10th, 12th Result 2023 Date MP Board 10th, 12th Result 2023 Date

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 14 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 5:18 PM IST

MP Board 10th, 12th Result 2023 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जल्द घोषित करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट की घोषणा मई के पहले सप्‍ताह में हो सकती है. रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकेंगे.

Advertisement

बोर्ड रिजल्‍ट की टेंटेटिव डेट
बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट और टाइम के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे अप्रैल के आखिरी सप्‍ताह या मई के पहले सप्‍ताह में जारी हो सकते हैं. बोर्ड इसी सप्‍ताह रिजल्‍ट डेट की जानकारी जारी कर सकता है. इसके संबंध में आधिकारिक घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी.

8 लाख छात्रों को है रिजल्‍ट का इंंतजार
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार रिजल्‍ट की घोषणा करेंगे जिसके बाद मार्कशीट चेक करने का लिंक लाइव हो जाएगा. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 01 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं. वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से 05 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी. इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 8 लाख छात्र उपस्थित हुए थे. रिजल्‍ट से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए आजतक एजुकेशन चेक करते रहें.

Advertisement

ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement