JEE Main Result 2026: टॉप NITs में सीट पक्की करने के लिए कितने नंबर जरूरी? समझें मार्क्स-परसेंटाइल का गण‍ित

JEE Main Session 2 Analysis: जेईई मेन 2026 के दूसरे सत्र की परीक्षाएं आज संपन्न हो गई हैं. परीक्षा खत्म होते ही अब छात्रों के बीच सबसे बड़ी चर्चा 'मार्क्स बनाम परसेंटाइल' को लेकर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टॉप कॉलेजों के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Advertisement
क्या 180 नंबर पर मिलेगी 99 परसेंटाइल? JEE Main परीक्षा खत्म, अब शुरू हुआ 'मार्क्स' का असली गणित क्या 180 नंबर पर मिलेगी 99 परसेंटाइल? JEE Main परीक्षा खत्म, अब शुरू हुआ 'मार्क्स' का असली गणित

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) के अप्रैल सत्र की अंतिम शिफ्ट आज शाम 6 बजे समाप्त हो गई. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगी, लेकिन उससे पहले छात्र यह जानना चाहते हैं कि उनके स्कोर के आधार पर उनकी क्या रैंक हो सकती है.

कितने नंबर पर मिलेगी 99 परसेंटाइल? (संभावित डेटा)
विभिन्न कोचिंग संस्थानों और पिछले सत्रों के ट्रेंड्स के आधार पर, 8 अप्रैल की शिफ्ट के लिए अनुमानित आंकड़े कुछ इस प्रकार हो सकते हैं:
 

Advertisement
संभाव‍ित स्कोर  अनुमान‍ित परसेंटाइल संभाव‍ित ऑल इंड‍िया रैंक
240-280+ 99.9+ 1-1,200
210-240 99.5-99.9 1,200-6,000
180-210 99.0-99.5 6,000-12,000
160-180 98.0- 99.0 12,000 -25,000
140-160 97.0-98.0 25,000-35,000
120-140 95.0-97.0 35,000-60,000

80 नंबर लाने वालों का क्या होगा?
अगर किसी छात्र के 80 नंबर आ रहे हैं, तो उनकी परसेंटाइल 89 से 91 के बीच रहने की उम्मीद है. ऐसे में जेनरल कैटेगरी को इतने स्कोर पर टॉप NITs या IITs मिलना मुश्किल है. वहीं OBC/EWS के ल‍िए यह स्कोर JEE Advanced के लिए क्वालीफाई करने के काम आ सकता है.

वहीं SC/S कैटेगरी के लिए यह एक अच्छा स्कोर माना जा सकता है, जिससे अच्छे सरकारी कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

परसेंटाइल निकालने का क्या है 'सीक्रेट' फॉर्मूला?
NTA सीधे नंबरों के आधार पर रिजल्ट नहीं देता, बल्कि 'नॉर्मलाइजेशन' (Normalization) प्रक्रिया अपनाता है. इसका फॉर्मूला सरल है:

Advertisement

परसेंटाइल = (आपकी शिफ्ट में आपसे कम या बराबर स्कोर करने वाले छात्र ÷ शिफ्ट के कुल छात्र) × 100

टॉप कॉलेजों के लिए 'सेफ स्कोर' क्या है?
Top NITs: अगर आप टॉप-5 NITs में कंप्यूटर साइंस (CS) चाहते हैं, तो आपकी परसेंटाइल 99.7 से 99.9 के बीच होनी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement