Goa Board HSSC Result 2023: गोवा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2023 आज जारी होने वाला है. जो स्टूडेंट्स इस साल गोवा बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (HSSC) परीक्षा में बैठे थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBHSE) की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना सीट नंबर या रोल नंबर दर्ज करना होगा.
गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 कब होगा जारी?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, GBSHSE आज, 06 मई 2023 को शाम 4.30 बजे गोवा बोर्ड एचएसएससी रिजल्ट 2023 घोषित करेगा. आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस और वोकेशनल स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे. गोवा 12वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कॉन्फ्रेंस हॉल, ग्राउंड फ्लोर, शिक्षा निदेशालय, पोरवोरिम गोवा में आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी.
कब और कहां मिलेगी 12वीं की मार्कशीट?
रिजल्ट जारी होने के बाद 12वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी लेकिन ओरिजनल मार्कशीट छात्रों के संबंधित स्कूलों से ही मिलेगी. जानकारी के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट 08 मई सुबह 9 बजे से डाउनलोड करने के लिए स्कूलों के लिए उपलब्ध होगी. स्टूडेंट्स अपने स्कूल से संपर्क कर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.
बता दें कि गोवा बोर्ड कक्षा 12 या HSSC परीक्षा बोर्ड द्वारा दो टर्म में आयोजित की गई थी. टर्म 1 परीक्षा 10 नवंबर से 25 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी जबकि टर्म 2 परीक्षा 15 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थीं. इस साल कुल 19,802 उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा उपस्थित हुए हैं जिसमें 9,930 लड़के और 9,872 लड़कियां हैं.
रिजल्ट डेट और टाइम का नोटिस यहां चेक करें
aajtak.in