Bihar BSEB Board 12th Result 2023 Update: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है. बिहार सेकेण्डरी एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 03 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के ऑब्जेक्टिव पेपर की आंसर की जारी कर दी थी. उम्मीदवारों को इस आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने का भी मौका दिया गया था. परीक्षार्थी आज 06 मार्च तक ही प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं. बोर्ड ने यह स्पष्ट कर दिया है कि तय समय के बाद दर्ज आपतियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.
कैसे करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन?
बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में इस बार 50 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव मोड में पूछे गए थे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. कोई भी आपत्ति होने पर उम्मीदवार वेबसाइट पर मौजूद ऑब्जेक्शन लिंक पर जा सकते हैं अथवा objection.biharboardonline.com पर लॉगिन कर सकते हैं.
कब जारी हो सकता है रिजल्ट?
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 01 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. बोर्ड ने फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही कॉपियों की चेकिंग का प्रोसेस शुरू कर दिया था. बोर्ड अब जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकता है. बता दें कि पिछले वर्ष बोर्ड ने 15 मार्च 2022 को ही कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया था. संभव है कि इस वर्ष भी बोर्ड रिजल्ट मार्च के तीसरे सप्ताह तक रिलीज़ कर दिए जाएंगे.
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
aajtak.in