Bihar Board 12th Result 2022: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाजी, 83.39 फीसदी हुईं पास, जानिए किसने किया टॉप

Bihar Board 12th Result Topper List: बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी हो गए हैं. सभी संकाय में 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आर्ट्स में पास पर्सेंटेज 79.53 फीसदी रहा है. कॉमर्स में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. लड़कियां 83.39 फीसदी पास हुई हैं, जबकि 78.04 लड़के पास हुए हैं.

Advertisement
Bihar Board 12th Result 2022 Bihar Board 12th Result 2022

aajtak.in

  • पटना,
  • 16 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST
  • लड़कों की अपेक्षा ज्यादा लड़कियां हुईं पास
  • राज्य शिक्षा मंत्री ने जारी किया रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2022 Toppers Name: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बुधवार को बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री ने विजय कुमार चौधरी ने बोर्ड के रिजल्ट जारी किए. जिन स्टूडेंट्स ने बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. नतीजों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बाजी मारी है.

Advertisement

बिहार बोर्ड के सभी संकाय में 80.15 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. आर्ट्स में पास पर्सेंटेज 79.53 फीसदी रहा है. कॉमर्स में 90.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इसके अलावा, साइंस में 79.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. इसमें से लड़कियां 83.39 फीसदी पास हुई हैं, जबकि 78.04 लड़के पास हुए हैं.

बिहार बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में किसने किया टॉप?
बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे में कला संकाय में गोपालगंज के स्टूडेंट संगम राज ने टॉप किया. वह बीएम इंटर कॉलेज के छात्र हैं और उन्हें 482 नंबर मिले हैं. दूसरे स्थान पर कटिहार की श्रेया कुमारी रही हैं, जिन्हें 471 अंक मिले हैं, जबकि तीसरे नंबर पर रितिका रत्ना हैं, जिन्हें 470 अंक मिले हैं.

यह भी पढ़ें: BSEB ने जारी किए बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे, 80.15 स्टूडेंट्स हुए पास, इस डायरेक्ट लिंक पर करें चेक

Advertisement

साइंस संकाय में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने 472 अंक हासिल करते हुए टॉप किया है. दूसरे नंबर पर राज रंजन रहे, जिन्हें 471 अंक मिले. वहीं तीसरे नंबर पर 470 अंक हासिल करने वाली श्रेजल कुमारी रही हैं. उन्हें 470 नंबर मिले. कॉमर्स स्ट्रीम की बात करें तो पहले नंबर पर आने वाले अंकित कुमार गुप्ता को 473 अंक मिले हैं. दूसरे नंबर पर विनीत सिन्हा और पीयूष कुमार रहे, जिन्हें 472 नंबर मिले. तीसरे नंबर पर मुस्कान सिंह और अंजलि कुमारी रहीं और उन्हें 470 नंबर मिले हैं.

बोर्ड ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों को जारी किया है. इनकी परीक्षाओं का आयोजन एक से 14 फरवरी के बीच किया गया था. प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी के बीच में आयोजित की गई थीं. बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिए 13.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इससे पहले तीन मार्च को बोर्ड ने आंसर की जारी की थी. 

Bihar Board 12th Result 2022: ऐसे करें चेक
- बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
-अब बिहार बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर आपको बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का लिंक दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना होगा.
-अब आपको वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालना होगा.
-अब आपका बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा सामने आ जाएगा. आप भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement