AAP विधायक अमानतुल्‍लाह खान की बेटी को 8वीं में आए 91.7% नंबर, हो रही दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की तारीफ

आम आदमी पार्टी को दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की तारीफ का एक और मौका मिला है. इस बार उनकी ही पार्टी के विधायक की बेटी ने आठवीं कक्षा में 91.7 प्रतिशत नंबर लाकर ये अवसर दिया है.

Advertisement
आप विधायक अमानतुल्‍लाह खां अपनी बेटी के साथ (Photo:Twitter) आप विधायक अमानतुल्‍लाह खां अपनी बेटी के साथ (Photo:Twitter)

मानसी मिश्रा

  • नई द‍िल्‍ली ,
  • 02 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

द‍िल्‍ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे ज्‍यादा चर्चा सरकारी स्‍कूलों के सुधार की होती है. इस बार ये चर्चा आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्‍लाह खान की बेटी के आठवीं कक्षा में 91.7 प्रतिशत नंबर लाने पर हो रही है. ट्विटर पर विधायक ने अपनी बेटी और पूरे परिवार के साथ फोटो के साथ उसका आठवीं का रिजल्‍ट शेयर क‍िया है. 

Advertisement

उन्‍होंने ल‍िखा क‍ि मुझे ये बताते हुए फख्र हो रहा है कि मेरी बेटी ताहुरा खान ने 8वीं जमात में दिल्ली सरकार के जोगा बाई गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ कर 91.7% अंक हासिल किए. दिल्ली के सरकारी स्कूल अब वर्ल्ड क्लास हैं.

उनके इस ट्वीट पर उन्‍हें द‍िल्‍ली के श‍िक्षामंत्री व उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया सह‍ित आप पार्टी के कई नेताओं ने न सिर्फ बधाई दी, बल्‍क‍ि दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों की तारीफ करने से भी नहीं चूके. 

उनके इस ट्वीट को साझा करते हुए मनीष सिसोदिया ने भी उन्‍हें बधाई दी है.

Advertisement

श‍िक्षामंत्री के बधाई संदेश के जवाब में विधायक ने लिखा क‍ि ये सब जनता की उन्नति के लिए समर्पित अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रयास और बतौर शिक्षा मंत्री आपके मेहनत का नतीज़ा है.  दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देश और विदेशों में भी अपनाया जा रहा है. बेहतर शिक्षा हर वर्ग का अधिकार है और हम हर एक देशवासी तक इसे पहुंचाएंगे.

ट्वि‍टर पर विधायक की बेटी का सरकारी स्‍कूल का रिजल्‍ट देखकर कई लोगों ने इसकी तारीफ की

मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने भी बेटी को बधाई देते हुए विधायक का ट्वीट साझा क‍िया.

इसके बाद सरकारी स्‍कूल मॉडल की तारीफ से भरे इस ट्वीट को आप के तमाम नेताओं ने बधाई संदेश के साथ इसे कोट क‍िया. आप नेता दिलीप पांडेय, सोमनाथ भारती, सुशील राघव सहित कई नेताओं ने बेटी को बधाई दी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »