Quiz Optical Illusion Image: सोशल मीडिया पर लोगों को ऑप्टिकल इल्यूजन में खासी दिलचस्पी होती है. लोग इसके जरिए अपने दिगाम को आजमाते हैं और मजा लेते हैं. हम भी आपके लिए तरह-तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज पेश करते हैं जो आपके दिमाग को फ्रेश कर सकते हैं. आपने अब तक कई हैरतअंगेज और दिमाग को घुमा देने वाले ऑप्टिकल इल्यूजन देखे होंगे, जिनमें छिपी गुत्थियों को सुलझाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी तस्वीरें आपके दिमाग की कसरत करवाते हैं और ऑब्जर्वेशन स्किल दुरुस्त करते हैं. जिससे माइंड फ्रेश होता है. तो आज भी हम आपके लिए ऐसा ही कुछ लेकर आए हैं.
तस्वीर में क्या है?
आपके सामने जो तस्वीर है वो एक बाथरूम की तस्वीर है. इसमें बाथटब में पानी भरा जा रहा है. इसके अलावा वॉशिंग मशीन, टॉयलेट सीट और वॉश बेसिन है. इसके साथ ही इसमें बाथरूम में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखी हैं. वॉश बेसिन के सामने एक अलमारी भी है, जिस पर कुछ सामान और ड्रायर रखा है. इन सबके बीच एक हेडफोन है, जो आसानी से नजर नहीं आ रहा है. इसमें आपको हेडफोन ढूंढना है.
अगर आपको हेडफोन मिल गए है तो आप वाकई तेज दिमाग के इंसान हैं लेकिन अगर आपको हेडफोन नहीं मिला को परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको बताएंगे कि हेडफोन कहां है.
आइये जानते हैं, कहां है हेडफोन
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हमें हेडफोन मिल गई है. लेकिन ये ऐसे छिपा है कि इसे पहचानना मुश्किल हो रहा है. ये हेडफोन वॉशिंग मशीन के बराबर में बनी अलमारी में रखा है. इसके बराबर में डिटर्जेंट की बोतलें रखी हैं. इसी के रंग में हेडफोन भी मिल गया है इसलिए आसानी से नजर नहीं आ रहा है. उम्मीद है अब आपको हेडफोन मिल गए होंगे.
aajtak.in