Optical Illusion Quiz: किचन में बैठकर घूर रही है बिल्ली, क्या आपको आ रही नजर?

Optical Illusion Test: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें और क्विज सॉल्व करने से माइंड फ्रेश होता है. इस तरह के खेल दिमाग तेज करने में भी मददगार साबित होते हैं. ये खेल दिमाग की एक्सरसाइस के रूप में माने जाते हैं. आज तो तस्वीर आपके सामने हैं, इसमें आपको बिल्ली ढूंढनी है.

Advertisement
Find hidden cat in kitchen (Photo-Brightside) Find hidden cat in kitchen (Photo-Brightside)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

सोशल मीडिया पर हम रोज तरह-तरह की चीजों से टाइम पास करते रहते हैं. इन्हीं में से एक वो खेल भी होता है, जो हम बचपन में खेला करते थे. इसमें हम छिपी हुई चीजों को ढूंढते थे. इस तरह के खेल आपके माइंड को फ्रेश करने से लेकर दिमाग तेज करने में भी मददगार साबित होते हैं. ये खेल दिमाग की एक्सरसाइस के रूप में माने जाते हैं. आज भी हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें आपको एक छिपी हुई चीज ढूंढनी है.

Advertisement

तस्वीर में क्या है?

आप इस तस्वीर में देखेंगे कि किचन में स्लैब पर सामान रखा हुआ है. उसके बराबर में एक टेबल पर कॉफीमेकर रखा है, उसी के बराबर से सीढ़ियां निकल रही हैं. किचन स्लैब की दूसरी तरफ फ्रिज है, जिसपर कई तरह के स्टीकर लगे हुए हैं और इसके करीब एक छोटी टेबल पर फलों की बास्केट रखी हुई है. इसी तस्वीर में इस तस्वीर में एक बिल्ली भी अपने आपको छिपाए हुए है. हालांकि, वो इस फोटो में आपको घूर रही है. लेकिन हर किसी की नजरें इतनी तेज नहीं हैं कि उस बिल्ली को देख सकें. क्या आप इसे देख पा रहे हैं?

ये बिल्ली आपके सामने ही है लेकिन ज्यादातर लोगों को किचन में छिपी बिल्लीसआसानी से दिखाई नहीं दे रही है. अगर आप इस बिल्ली को देख पा रहे हैं तो आप वाकई मास्टरमाइंड हैं. लेकिन अगर आप इसे नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं.

Advertisement
Cat in Kitchen (Optical Illusion)

यहां है बिल्ली

इस तस्वीर में एक भूरे रंग की बिल्ली है. लेकिन ये ऐसे छिपी हुई है कि इसे पहचानना मुश्किल हो रहा है. ये बिल्ली फ्रिज के ऊपर बास्केट में बैठी है, जो आसानी से नजर नहीं आ रही है. हालांकि, जब आप इसे देख लेंगे तो आपको लगेगा कि ये आपकी नजरों के सामने ही है और न ही कहीं छिपी हुई है. उम्मीद है अब आपको बिल्ली मिल गई होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement