14 अप्रैल है CBSE 10वीं के रिजल्ट की टेंट‍ेट‍िव डेट? ऑफिश‍ियल वर्जन का इंतजार

सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा दिए छात्रों के बीच एक सवाल अब तेजी से उठ रहा है कि आखिर CBSE बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा? सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट 14 अप्रैल को आने की उम्मीद है. हालांकि, इसे लेकर बोर्ड ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

Advertisement
CBSE 10th result 2026 (Photo : ITG) CBSE 10th result 2026 (Photo : ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:32 PM IST

सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है. जिसका इंतजार लाखों छात्र और अभिभावक कर रहे हैं. चर्चा है कि बोर्ड 14 अप्रैल को परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2026 की तिथि के संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की है. 

बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च, 2026 को खत्म हो चुकी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड इन्हें पहले घोषित करेगा.

Advertisement

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. 
  • होमपेज में जाएं, वहां पर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. 
  • मांगी गई डिटेल को सही से भरें जैसे रोल कोड या नंबर. 
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट शो होने लगेगा.  

डिजीलॉकर पर भी इस तरह कर सकते हैं चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक अचानक से बढ़ जाता है. इसकी वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है. ऐसे में छात्र डिलीलॉकर पर इस तरह अपना रिजल्ट देख सकते हैं.  

    • सबसे पहले digilocker.gov.in पर लॉगइन करें.
    • या फिर अपने मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें. 
    • साइन अप पर क्लिक करें. 
    • अपना पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरें. 
    • 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन बनाएं.
    • मोबाइल पर OTP आएगा, उसे भरकर अकाउंट वेरिफाई कर दें.

    इतने छात्र हुए थे शामिल 

    Advertisement

    बता दें कि इस साल CBSE के 10वीं बोर्ड परीक्षा में 25 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. वहीं, परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था. अब छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है ताकि वे अपने भविष्य के फैसले कर सकें.        

    पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स 

    CBSE 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट में मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए.  

    यह भी पढ़ें: UPSC डायरी Part-2: '5 दिन से खाना नहीं मिला, बस पानी पीकर चल रहा हूं...' दिल्ली के तंग कमरों में चस्पा है ये खौफनाक सच 

    ---- समाप्त ----

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement