UPPET 2022: दूसरे दिन सॉल्‍वर गैंग के 5 और गिरफ्तार, कोचिंग स्‍टूडेंट्स को ऐेसे बनाते थे निशाना

UPSSSC PET 2022: गिरफ्तार किया गया सॉल्‍वर महेंद्र इंटरस्‍टेट सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है जो साल 2020 में मध्य प्रदेश B.Ed परीक्षा में भी जेल जा चुका है. महिंद्र और उससे जुड़े लोग कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रहे अभ्यर्थियों को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं. UP STF ने 4 और लोगों को भी दबोचा है.

Advertisement
Representational Image Representational Image

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 17 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:39 AM IST

UPSSSC PET 2022 Update: यूपी पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन सॉल्‍वर गैंग के 5 और सदस्‍य गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें आजमगढ़ से 2, प्रयागराज से 2 और जौनपुर से 1 सॉल्वर गैंग का सदस्य शामिल है. पहले दिन उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से 23 सॉल्वर गैंग के लोग पकड़े गए थे जिसमें सर्वाधिक शामली से 3 सॉल्वर समेत 5 लोग गिरफ्तार हुए थे. वहीं उन्नाव से 3, अमेठी से 2, प्रयागराज से 2, कानपुर से 2, जौनपुर से 2, सीतापुर से 1, सिद्धार्थ नगर से 1, बिजनौर से 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सदस्य गिरफ्तार किए गए थे.

Advertisement

कानपुर UP STF ने सॉल्‍वर के रूप में बैठे जिस शख्‍स को गिरफ्तार किया है, उसका संबंध हरदोई के महेंद्र सिंह से है. हरदोई का महेंद्र इंटरस्‍टेट सॉल्वर गैंग का सदस्य बताया जा रहा है जो साल 2020 में मध्य प्रदेश B.Ed परीक्षा में भी जेल जा चुका है. महिंद्र और उससे जुड़े लोग कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रहे अभ्यर्थियों को अपना शिकार बनाते हैं. वह खराब पर्फामेंस वाले स्‍टूडेंट्स को टार्गेट करते थे, और सॉल्वर के सहारे परीक्षा पास कराने का झांसा देकर एक अभ्यर्थी से 3 से 5 लाख तक ऐंठ लेते थे. इसके बाद उस अभ्यर्थी की जगह मिलती जुलती शक्ल के सॉल्वर की फोटो मिक्स कर फॉर्म में लगाकर परीक्षा में बैठा देते.

पहले दबोचे गए थे 23 सॉल्‍वर
बता दें कि परीक्षा के पहले दिन STF ने सॉल्वर गैंग के 23 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें उन्नाव से सॉल्वर गैंग के 3, अमेठी से 2, प्रयागराज 2, कानपुर 2, सीतापुर 1, जौनपुर 2, शामली से सबसे ज्यादा 5, सिद्धार्थ नगर 1, बिजनौर 2, वाराणसी से 2 और मेरठ से 1 सदस्य शामिल था.

Advertisement

12 लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा
इस परीक्षा के लिए 37,58,209 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे जिसमें कुल 25,11,968 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. 12,46,241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. प्रतिशत की बात करें तो 33 फीसदी परीक्षार्थियों ने यूपी पीईटी की परीक्षा छोड़ दी है.

परीक्षा की आखिरी शिफ्ट रविवार शाम को खत्‍म हुई है. इस शिफ्ट में प्रदेश भर के 1899 सेंटर्स पर परीक्षा में 9,39,553 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 6,33,025 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 3,06,528 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी.

दूर मिले थे एग्‍जाम सेंटर्स
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद से ही कैंडिडेट्स अपने एग्‍जाम सेंटर्स को लेकर नाराज़ थे. बड़ी संख्‍या में स्‍टूडेंट्स ने आखिरी दिन तक सोशल मीडिया पर एग्‍जाम सेंटर में बदलाव करने की मांग उठाई. उम्‍मीदवारों को उनके जनपदों से दूर एग्‍जाम सेंटर दिए गए जिसके चलते उन्‍हें लंबी यात्रा करनी पड़ी. परीक्षा के लिए यात्रा करते उम्‍मीदवारों की भारी भीड़ की तस्‍वीरें में वायरल हुई हैं. इस परीक्षा में क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार राज्‍य की ग्रुप C एवं D भर्तियों की परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement