UPSC ने किया बड़ा बदलाव, अब प्रीलिम्स के बाद जारी करेगा आंसर की

UPSC ने परीक्षा प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया है. यह बदलाव छात्रों के हित में है जिससे एग्जाम देने के बाद उन्हें आंसर खोजने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि अब प्रीलिम्स एग्जाम के तुरंत बाद आयोग आंसर की जारी करेगा. 

Advertisement
प्रीलिम्स एग्जाम के बाद आयोग जारी करेगा आंसर-की. (Photo:upsconline.nic.in) प्रीलिम्स एग्जाम के बाद आयोग जारी करेगा आंसर-की. (Photo:upsconline.nic.in)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:33 AM IST

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अब प्रीलिम्स परीक्षा के तुरंत बाद उसकी आंसर की जारी की जाएगी. UPSC की परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं लेकिन परीक्षा देने के बाद सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि उन्होंने जो जवाब दिया है वे सही है या नहीं. लंबे समय से उम्मीदवार यह शिकायत कर रहे हैं कि परीक्षा की प्रक्रिया में थोड़ी पारदर्शिता होनी चाहिए जिसके बाद से ये फैसला लिया गया है. इसे लेकर कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का पालन करते हुए UPSC ने परीक्षा का आयोजन होने के बाद अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आंसर- की जारी करेगा. 

Advertisement

छात्रों को मिली राहत 

यह कदम लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. पहले उम्मीदवारों को आंसर की के लिए लंबा इंतजार करना होता था या कोचिंग की ओर से जारी आंसर की पर निर्भर रहना पड़ता था, जो कई बार सही नहीं होते थे. राज्ससभा में मंत्री ने साफ कर दिया है कि परीक्षा के अंक पहले की तरह ही एग्जाम के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किए जाएंगे. हालांकि, प्रोविजनल आंसर-के जारी होने से छात्रों को अंदाजा लग जाएगा कि वे परीक्षा क्वालिफाई कर पाए हैं या नहीं. 

दे सकते हैं चुनौती 

वहीं, अगर परीक्षा में पूछे गए सवालों या आंसर की में किसी तरह की कोई गलती पाई जाती है, तो उसके लिए उम्मीदवार चुनौती दे सकते हैं. मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि फैक्चुअल गलतियों को चुनौती दे सकते हैं जिसके लिए वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर क्यूपीरेप पोर्टल की शुरुआत की गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Oracle जैसी कंपनियों से क्यों जा रही है नौकरी? AI या कुछ और है वजह  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement