यूपी लेखपाल भर्ती के उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जानिए कब होगी परीक्षा

यूपी में लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. UPSSSC ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य हैं उन्हें अपनी तैयारी और तेज करनी होगी.   

Advertisement
UPSSSC ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. (Photo: Pexels) UPSSSC ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा का ऐलान कर दिया है. बता दें कि इस परीक्षा के तारीख का इंतजार उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे. इस भर्ती के लिए परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के जरिए युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का शानदार चांस मिलेगा. 

Advertisement

इन दिन होगी परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7996 पदों पर भर्ती के लिए मेन परीक्षा का आयोजन 21 मई 2026 को किया जाएगा. नोटिस में आयोग ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी. परीक्षा की तारीख के ऐलान के साथ ही अब उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी और तेज कर दी. इसके साथ ही आयोग ने कुल 3.66 लाख उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की जानकारी दी है. 

पीईटी स्कोर के बेसिस पर हुआ चयन 

मेन परीक्षा में शामिल होने के लिए जिन 3.66 लाख अभ्यर्थियों को चुना गया है, उनका चयन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET के नंबरों के आधार पर किया गया है. PET परीक्षा के बाद से ही उम्मीदवार लगातार मुख्य परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे. लेखपाल भर्ती के लिए कैटगरी के हिसाब से पदों को बांटा गया है.सामान्य वर्ग के लिए 3205 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 2158 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 1679 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 160 पद निर्धारित किए गए हैं. 

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस और मेरिट लिस्ट 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के नंबरों के आधार पर होगा. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे. इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसका मतलब है कि गलत जवाब देने पर आपके नंबर कटेंगे. परीक्षा के बाद आयोग नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement