SSC Stenographer Grade C, D Exam 2020 Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D के पदों पर भर्ती के आयोजित की जाने वाली कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को रीशिड्यूल कर दिया है. पहले 24 से 30 दिसंबर के बीच निर्धारित परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा अब 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा 2 दिन पहले शुरू होने जा रही हैं. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को अपनी तैयारी को उसी तरह से तेज करना होगा.
SSC Steno Grade C,D Exam 2020 ऑब्जेक्टिव तथा मल्टिपल च्वाइस आधारित होगा. परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें छात्रों को एक एक नंबर के कुल 200 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे. ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी जिसका अर्थ है कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 नंबर काट लिए जाएंगे.
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2019 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को दो अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा. पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जबकि दूसरा चरण स्किल टेस्ट है जिसमें उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण किया जाएगा. जो उम्मीदवार पहले चरण में उत्तीर्ण होंगे, केवल वे ही अगले चरण के लिए उपस्थित हो सकेंगे.
एग्जाम रीशिड्यूल करने के संबंध में सूचना आयोग की वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद है.
नोटिस अभी देखने के लिए
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए
ये भी पढ़ें
aajtak.in