Winter Vacation: यूपी, राजस्‍थान, बिहार समेत इन राज्‍यों में बंद हैं स्‍कूल, जानें अपने इलाके का अपडेट

Winter Vacation: कई राज्‍यों में बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए स्‍कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है. कुछ राज्‍यों में स्‍कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. आइये जानते हैं किन इलाकों में स्‍कूल कब तक के लिए बंद रहेंगे.

Advertisement
Winter Vacation Winter Vacation

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

Winter Vacation: उत्‍तर भारत में अभी ठंड का कहर जारी है. राजधानी दिल्‍ली समेत कई अन्‍य राज्‍यों में बढ़ते कोहरे और गिरते तापमान को देखते हुए स्‍कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है. कुछ राज्‍यों में स्‍कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. आइये जानते हैं किन इलाकों में विंटर वेकेशन के चलते स्‍कूल बंद किए गए हैं.

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश
यूपी के अधिकांश जिलों में सर्दी की छुट्टियों के चलते स्‍कूल बंद हैं. वाराणसी में कक्षा 1 से 8 तक के स्‍कूल 04 जनवरी तक के लिए बंद किए गए हैं. सीतापुर में भी 04 जनवरी तक कक्षा 12वीं के स्‍कूल बंद रहेंगे. इसके अलावा लखनऊ में स्‍कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. कक्षा 1 से 8 तक के लिए 10 जनवरी तक स्‍कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से 2 बजे तक कर दी गई है. वहीं गोरखपुर में 02 और 03 जनवरी को शीतलहर के चलते कक्षा 8वीं तक के स्‍कूल बंद किए गए हैं.

बिहार
बिहार राज्‍य में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्‍कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान किया गया है. पटना में भीषण ठंड के चलते कक्षा 8वीं तक के स्‍कूलों को 07 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है. इससे पहले स्‍कूल 31 दिसंबर तक के लिए बंद किए गए थे जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है. प्रशासन ने स्‍कूली बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है.

Advertisement

पंजाब
पंजाब सरकार ने भी विंटर वेकेशन को आगे बढ़ाते हुए सभी सरकारी और प्राइवेट स्‍कूलों में 08 जनवरी तक के लिए छुट्टी कर दी है. स्‍कूल एजुकेशन मिनिस्‍टर ने बताया कि स्‍कूल अब 09 जनवरी से दोबारा खुलेंगे.

राजस्‍थान
राजस्‍थान राज्‍य भी कड़ाके की ठंड झेल रहा है. राज्‍य प्रशासन ने 05 जनवरी तक के लिए स्‍कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान किया है. प्रशासन का यह भी कहना है कि कोल्‍ड वेव को ध्‍यान में रखते हुए छुट्टियों को आगे भी बढ़ाया जा सकता है. राज्‍य में स्‍कूल अब 06 जनवरी को खुलेंगे.

हरियाणा
हरियाणा में 01 जनवरी से ही विंटर वेकेशन की शुरूआत हो चुकी है. ठंड के चलते कक्षा 8वीं तक के स्‍कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र 9वीं से 12वीं की कक्षाएं जारी रखी जाएंगी जिनका समय सुबह 10 बजे से होगा. छोटी कक्षाओं के लिए स्कूल 16 जनवरी से खुलेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement