झारखंड: प्रिंसिपल ने 5वीं तक के 50 बच्चों पर बरसाई छड़ी, 'धार्मिक यात्रा' के चलते नहीं आए थे स्कूल

निजी स्कूल के प्रिंसिपल की पिटाई से घायल हुए बच्चे यूकेजी से लेकर 5वीं क्लास तक के हैं. इनमें कुछ छात्राएं भी शामिल हैं. कई छात्रों ने प्रिंसिपल के छड़ी से पिटाई के बाद अपने पीठ और हाथ में पड़े निशान पुलिस को दिखाए.

Advertisement
छात्रों ने दिखाए चोट के निशान (फोटो: आजतक) छात्रों ने दिखाए चोट के निशान (फोटो: आजतक)

सत्यजीत कुमार

  • पलामू,
  • 30 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

झारखंड के पलामू जिले से स्कूल प्रिंसिपल द्वारा प्राइमरी क्लास के करीब 50 छात्रों को लाइन में खड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है. मामला जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर ब्लॉक के लहलहे पंचायत के बारी मोड पर भोगू गांव कहा है, जहां एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने करीब 50 बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी. बच्चों की पीठ और हाथ पर छड़ी से पिटाई के गहरे निशान हैं. बच्चों के पेरेंट्स ने इसकी शिकायत थाने में की है.

Advertisement

दरअसल, मंगलवार शाम 7.15 बजे भोगू गांव के लोग अपने बच्चों के साथ सतबरवा थाना पहुंचे. छात्रों ने थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी से प्रिंसिपल चंदन कुमार शर्मा की शिकायत की. छात्रों की पिटाई की जानकारी मिलते ही सतबरवा पुलिस ने आरोपी शिक्षक चंदन कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए थाना ले आई है. पिटाई से घायल हुए यूकेजी से लेकर क्लास 5 तक के छात्र- छात्राएं शामिल हैं. कई छात्रों ने प्रिंसिपल के छड़ी से पिटाई के बाद अपने पीठ और हाथ में पड़े निशान पुलिस को दिखाए.

बताया गया कि करीब 50 की संख्या में खामडीह गांव के प्रिंसिपल ने छात्रों को लाइन में खड़ा करके छड़ी से इसलिए पीटा क्योंकि सभी छात्र सोमवार को स्कूल नहीं आए थे. हालंकि छात्रों ने प्रिसिंपल को स्कूल न आने की वजह भी बताई. छात्रों ने प्रिंसिपल को बताया कि गांव में अंतिम सोमवारी के दिन कलश यात्रा निकाली गई थी, यात्रा में शामिल होने के कारण छात्र स्कूल नहीं आए थे.

Advertisement

छात्रों ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल यह कहकर और पीटने लगे की हम किसी भगवान को नहीं मानते हैं. साथ ही छात्रों को यह भी हिदायत दी थी कि अगर अभिभावकों को बताएंगे तब और पिटाई की जाएगी. शाम को डरे सहमे छात्रों ने अपने परिजनों को बताया. इसके बाद आक्रोशित परिजन प्रिंसिपल की शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे.

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »