चंद्रयान-3 पर क्विज कॉम्पिटिशन 1 सितंबर से, पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ये टास्क

Chandrayaan-3 Quiz Competition: पीएम दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने चंद्रयान-3 क्विज कॉम्पिटिशन की घोषणा की. उन्होंने बताया कि MyGov पोर्टल पर इस कॉम्पिटिशन की शुरुआत 1 सितंबर से होगी.

Advertisement
Chandrayaan-3 Quiz Competition Chandrayaan-3 Quiz Competition

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

Chandrayaan-3 Quiz Competition: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार चंद्रयान-3 को लेकर एक बहुत बड़े क्विज कॉम्पिटिशन की घोषणा की है. इसकी शुरुआत 01 सितंबर 2023 से होगी. पीएम मोदी ने कहा कि देश के स्टूडेंट्स के लिए यह एक बहुत बड़ा और अच्छा मौका है. उन्होंने देश के छात्रों से आग्रह किया है कि वे इस क्विज में हिस्सा लें.

पीएम दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की 4 दिवसीय यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे हैं. इससे पहले आज, पीएम मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु में थे, जहां वह सफल चंद्रयान -3 मिशन के लिए जिम्मेदार इसरो की टीम से मिले. दिल्ली में लोगों संबोधित करते हुए उन्होंने चंद्रयान-3 क्विज कॉम्पिटिशन की घोषणा की. उन्होंने बताया कि MyGov पोर्टल पर इस कॉम्पिटिशन की शुरुआत 1 सितंबर से होगी. देशभर के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र इस क्विज में हिस्सा ले सकेंगे. मैं सभी छात्रों को चंद्रयान-3 से संबंधित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं.

Advertisement

उन्होंने कहा, यह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का युग है, जो देश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर पकड़ बना लेगा वही इस युग का नेतृत्व करेगा. हमें वैज्ञानिक सोच की जरूरत है. हम युवाओं के लिए हैकथॉन की सीरीज आयोजित करना चाहते हैं, हैकथॉन सीरीज का उद्देश्य जनता के मुद्दों के समाधान के लिए युवा दिमागों का उपयोग करना होगा.

पीएम मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि समय के साथ स्पेस एप्लीकेशन का दायरा युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहा है. भारत ने हजारों वर्ष पहले ही धरती के बाहर अनंत अंतरिक्ष में देखना शुरू कर दिया था. हमारे यहां सदियों पहले ही अनुसंधान परंपरा के आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और वराहमिहिर जैसे ऋषि-महऋषि हुए थे.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को साउथ अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से लौटे हैं. वे सबसे पहले चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देने बेंगलुरु पहुंचे. उन्होंने मून मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों से मुलाकात की और बधाई दी. पीएम ने इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ को गले लगाया और उनसे मिशन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. पीएम ने जब इसरो कमांड सेंटर में वैज्ञानिकों को संबोधित किया तो शुरुआत में उनकी आंखें भर आईं. उन्होंने यह भी कहा कि मून मिशन में कामयाबी मिलने के बाद वो यहां आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पीएम ने वैज्ञानिकों को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला बताया. मोदी ने एक नया नारा भी दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’.

Advertisement

नेशनल स्पेस डे
चंद्रयान ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिग की. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को (23 अगस्त) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा. यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement