Pariksha Pe Charcha LIVE: जिंदगी में खेल होने से बचना है तो खेलना चाहिए: PM मोदी

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में देशभर के छात्रों से बात कर रहे हैं.

Advertisement
यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे प्रसारित होगा (Photo:Doordarshan) यह कार्यक्रम आज सुबह 10 बजे प्रसारित होगा (Photo:Doordarshan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी छात्रों को स्टार्टअप से लेकर परीक्षा की तैयारी को लेकर संवाद कर रहे हैं. इस बार पीएम मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर बच्चों से बात कर रहे हैं और उनके करियर से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे हैं. 

Advertisement

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE Updates: 

परीक्षा पे चर्चा में ना सिर्फ पढ़ाई की तैयारी की बात हुई, बल्कि पीएम मोदी ने इस दौरान कल्चर, चाय आदि कई चीजों पर चर्चा की. इस दौरान हर चर्चा का उद्देश्य हर बच्चे को सुनना था. इस दौरान अंत में पीएम मोदी ने सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

हम क्या डाइट फॉलो करें?

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरा कोई डाइट का सिस्टम नहीं है. हमेशा डाइट अपने मन का करना चाहिए और इसे दवाई की तरह नहीं खाना चाहिए. खाना हमेशा मन भर कर खाना चाहिए. अपने शरीर को सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए.

आपकी लाइफ में टीचर का क्या रोल था?

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे टीचर का काफी रोल था और हमे लाइब्रेरी जाने के लिए कहते थे. इसके अलावा हमारे टीचर हमें फिजिकल फिटनेस के लिए आग्रह करते थे और योग के लिए कहते थे. हर एक टीचर का कुछ ना कुछ योगदान होता है. 

Advertisement

पीएम मोदी ने गुजरात में पालतरिया समाज को लेकर किए गए काम का जिक्र भी परीक्षा पे चर्चा में किया है. इसके अलावा पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि बच्चों को तनाव से बचने के लिए अच्छी नींद लेना चाहिए.  साथ ही उन्होंने कहा कि सपना के अनूकुल मेहनत करनी चाहिए. 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले लीडर बनिए. पहले ये तय कीजिए कि मुझे ये करना है और वो करना शुरू कर दीजिए. जैसे आप सड़क से कोई कचरा हटा देंगे तो लोग आपको फॉलो करेंगे. लीडर का मतलब ये नहीं है कि चुनाव लड़ना है. लीडर का मतलब है कि आप कुछ लोगों को अपनी बात समझा सकें. ऐसे में आपको पहले उसके बारे में समझना होगा.

पढ़ाई और खेल का संतुलन कैसे रखें?

इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षा सबकुछ नहीं कर सकती है, लेकिन सिर्फ खेल से भी काम नहीं चलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जिंदगी में खेल होने से बचना है तो खेलना चाहिए. 

इस सेशन में तमिलनाडु के साथ पीएम मोदी ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के बच्चों से भी बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को सलाह दी कि उन्हें अपने शहर की अलग अलग जगहों पर जाना चाहिए. इस बार पीएम मोदी देश ने अलग अलग शहरों में जाकर बच्चों से बात की है. 

Advertisement

क्या एआई से डरना चाहिए?

हर युग में टेक्नोलॉजी आती है तो ऐसी चर्चा होती है. हमें इससे डरना नहीं चाहिए. हमारी कोशिश रहनी चाहिए कि वो उसका गुलाम नहीं बनेंगे. उसे अपना मालिक नहीं बनने देंगे. मैं गुलाम नहीं बनूंगा, ये आपको पक्का करना होगा. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जॉब नेचर बदलता रहता है, ऐसे में टेक्नोलॉजी को समझना होगा. हमें डरने की जरुरत नहीं है. 

इंस्पिरेशन और मोटिवेशन में क्या चुनें?

इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि इंस्पिरेशन के साथ अनुशासन भी जरूरी है.  अगर अनुशासन है ही नहीं तो कितना ही इंस्पिरेशन होगा तो एक्सप्रेशन क्या काम करेगा. मान लीजिए एक किसान है उसकी प्रेरणा मिल रही है, बगल वाला किसान बहुत कमाई कर रहा है, ऐसे में इंस्पिरेशन तो मिलती है कि उतनी कमाई करनी चाहिए. लेकिन, डिसिप्लिन नहीं होगा तो इंस्पिरेशन काम नहीं करेगा. फिर वह बोझ बन जाता है निराशा पैदा करता है.

स्टार्टअप शुरू करना है कैसे करुं?

एक स्टूडेंट के इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि आप छोटे-छोटे स्टार्टअप से काम शुरू कर सकते हैं. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप पढ़ाई और पेशन दोनों को फॉलो करना चाहते हैं तो आप सप्ताह में दिन में कुछ वक्त पेशन के लिए निकालना शुरू कीजिए. इससे आप आसानी दोनों कामों को संतुलित तरीके से कर सकेंगे. 

Advertisement

इस बार परीक्षा पे चर्चा में पहली बार ऐसा फॉर्मेट अपनाया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने चार राज्यों-तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात और असम—के चार अलग-अलग स्थानों पर मौजूद छात्रों से बातचीत की. इससे देश के विभिन्न क्षेत्रों और पृष्ठभूमियों के छात्रों को एक ही मंच पर जोड़ने का अवसर मिला. मल्टी-लोकेशन फॉर्मेट का उद्देश्य है कि भारत के छात्रों के अलग-अलग शैक्षणिक माहौल और दबाव को बेहतर तरीके से समझा जा सके.

दूसरा एपिसोड परीक्षा पे चर्चा 2026 के पहले संवाद के बाद आ रहा है, जो 6 फरवरी को आयोजित हुआ था. एपिसोड 1 में प्रधानमंत्री मोदी ने तनाव कम करने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास की अहमियत पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने छात्रों को रटने के बजाय अवधारणाओं को समझने पर ध्यान देने की सलाह दी, जबकि अभिभावकों से बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की अपील की.

कहां देखें परीक्षा पे चर्चा 2026

परीक्षा पे चर्चा 2026 का प्रसारण कई दूरदर्शन चैनलों—जैसे Doordarshan National, DD News और DD India—पर लाइव होगा. इसके साथ ही चुनिंदा निजी टीवी नेटवर्क और ऑल इंडिया रेडियो पर भी कार्यक्रम सुना और देखा जा सकेगा. लाइव स्ट्रीम PMO, शिक्षा मंत्रालय, दूरदर्शन और MyGov.in के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा, शिक्षा मंत्रालय के YouTube चैनल, Facebook Live और Swayam Prabha पर भी कार्यक्रम देखा जा सकेगा.

Advertisement

इस साल का थीम

परीक्षा पे चर्चा 2026 का थीम परीक्षाओं को छात्रों के लिए सकारात्मक और उत्साहजनक अनुभव में बदलने पर केंद्रित है. साथ ही, इस बार स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत और योगदान को भी थीम में शामिल किया गया है. कार्यक्रम स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े राष्ट्रीय अभियानों-Clean India और Save India—को भी मजबूत संदेश देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement