IIT JEE के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? 19.5 घंटे स्टडी शेड्यूल वायरल होने के बाद प्रेशर को लेकर बहस तेज

आईआई में एडमिशन के लिए कितनी घंटे पढ़ाई करनी चाहिए? जेईई की प्रिपरेशन को लेकर वायरल हो रहे एक ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एग्जाम के प्रेशर को लेकर सवाल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स इस टाइमटेबल के साइड इफैक्ट बता रहे हैं तो कई का कहना है कि एग्जाम क्लियर करने का यही एक तरीका है.

Advertisement
JEE Aspirant Viral Time Table JEE Aspirant Viral Time Table

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

IIT JEE देश की कठिन परीक्षाओं में से एक है. कहा जाता है कि इस एंट्रेंस एग्जाम का क्लियर करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. कुछ घंटे की पढ़ाई करके इसे क्लियर करना नामुमकिन है. अगर आपको पास होना है तो सोते-जागते, खाते-पीते बस इसी के बारे में सोचना होगा. सोशल मीडिया पर वायरल जेईई प्रिपरेशन शेड्यूल के बाद यूजर्स का कुछ ऐसे ही रिएक्शन आ रहे हैं.

Advertisement

वायरल आईआईटी जेईई टाइमटेबल के मुताबिक, अगर इस कठिन परीक्षा को क्रैक करना है तो आपको अपना पूरा दिन स्टडी को देना होगा. घंटों की नींद और खेल-कूद तो भूल ही जाइए, समय निकालिए तो बस पढ़ाई के लिए. 

दरअसल, 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर आरसी नाम के अकाउंट से आईआईटी जेईई प्रिपरेशन का टाइमटेबल शेयर किया गया था. ट्विटर यूजर ने जेईई की तैयार कर रहे अपने दोस्त का टाइमटेबल शेयर करते हुए लिखा कि दोस्त जेईई की तैयारी के लिए यह शेड्यूल फॉलो करता है.

 

वायरल हो रहे इस शेड्यूल के बाद सवाल उठता है कि क्या वाकई में जेईई क्रैक करने के लिए इतने घंटे की पढ़ाई करनी पढ़ती है या जेईई की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? यूजर का ऐसा टाइम टेबल देख सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Advertisement

जेईई निकालने का कोई शॉर्टकर्ट नहीं- ट्विटर यूजर

ट्विटर यूजर डॉ श्रद्धेय कटियार ने ट्वीट कर कहा कि मैंने और मेरे भाई ने तीन साल तक ऐसे ही टाइल टेबल को फॉलो किया था. अब मुझे सरकारी मेडिकल कॉलेज मिला था, मेरा भाई का आईआईटी दिल्ली की ब्रांच में एडमिशन हुआ था और अब वह यूएस में रह रहा है. मैं बता रहा हूं इसका कोई शॉर्टकट नहीं है. तो वहीं, एक और ट्विटर यूजर ने जेईई के इस उम्मीदवार को नींद पूरी करने की सलाह दी और कहा कि वह पढ़ाई को एंजॉय करे. एक और ट्विटर यूजर ने कहा कि अगर वे इस टाइमटेबल को लम्बे समय तक फॉलो करता है तो उसे नींद ना आने या भूलने की बीमारी हो सकती है. यह टाइमटेबल किसी आर्मी ऑफिसर की लाइफ से कम नहीं है.

अगर आप जेईई की तैयारी कर रहे हैं और यह खबर पढ़ रहे हैं तो यह जरूर चेक कीजिए कि आपका टाइमटेबल किस प्रकार बना हुआ है. पढ़ाई के साथ-साथ सोने और खाने को समय देना जरूरी है. पूरी नींद और अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही आप पढ़ पाएंगे और पढ़ा हुआ याद रख पाएंगे.

टाइमटेबल में नहीं शामिल कोई खेल या हॉबी
इस टाइम टेबल में सोने, खाने, पीने और पढ़ने का निर्धारित समय लिखा हुआ है. कमाल की बात यह है कि जेईई का यह उम्मीदवार रात को 12 बजे सोता है और पढ़ने के लिए सुबह 4:30 तक उठ जाता है. केवल रात में 4 घंटे की नींद लेता है और अपना दिन पढ़ाई के हिसाब से मैनेज कर रहा है. सुबह 4:30 बजे उठकर कैंडिडेट पहले रिवीजन करता है, इसके बाद क्लास की पढ़ाई में ध्यान लगाता है. बीच-बीच में पांच से 10 मिनट सोने का टाइम भी सेट किया हुआ है, ताकि दिमाग को थोड़ा रिलेक्स मिले. टाइम टेबल देखकर पता लगा सकते हैं कैंडिडेट का पूरा फोकस उसकी पढ़ाई पर है और वह मेहनत और लगन से जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा है. 

Advertisement

जेईई की तैयारी के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए? टॉपर से जानें
जेईई मेन्स 2024 जनवरी परीक्षा में जयपुर के स्टूडेंट्स ने पलक्ष गोयल ने 300 में से 295 अंक लाकर 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल कर जयपुर टॉप किया था. पलक्ष ने अपना स्टडी शेड्यूल शेयर करते हुए बताया था कि पढ़ाई के वक्त उन्होंने खेल से दूरी बना ली थी, लेकिन बीच -बीच में खुद को रिलेक्स रखने के लिए टीवी देख लिया करते थे, लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. पलक्ष गोयल ने बताया था कि टेस्ट में मार्क्स कम आने पर हताश होने की बजाय एनालिसिस करता था. कहां इम्प्रूवमेंट की जरूरत है, उस पर फोकस करता था. फिर रोजाना 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी कर अगले टेस्ट में अच्छे मार्क्स लेकर आता था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement