23 अप्रैल से JEE Advanced के लिए शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी परीक्षा 

IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 एग्जाम और रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार 23 अप्रैल से 2 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के एग्जाम और रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. (Photo : Pexels) IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के एग्जाम और रजिस्ट्रेशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की है. IIT ने इस साल JEE Advanced 2026 परीक्षा के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने रजिस्ट्रेशन समेत कई जानकारी साझा की है. बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल से लेकर 2 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, विदेशी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल से शुरू होगी. वहीं, परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को किया जाएगा.       

Advertisement

होनी चाहिए ये योग्यता

JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को JEE Main 2026 के पेपर-1 में पास होना आवश्यक है. इसके साथ ही केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने टॉप 2.5 लाख में अपनी जगह बनाई हो. इसके साथ ही अभ्यर्थी ने पहली बार 12वीं कक्षा की परीक्षा साल 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए. 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्य सब्जेक्ट विषय होना अनिवार्य है. जिन उम्मीदवारों को पहले ही किसी IIT में एडमिशन मिल चुका है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे.

देना होगा आवेदन शुल्क 

JEE Advanced 2026 में आवेदन करने के लिए कैटेगरी के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भारतीय महिला उम्मीदवारों और SC, ST के साथ PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, जनरल और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों को 3200 रुपये का शुल्क देना होगा. विदेशी उम्मीदवारों के लिए भी अलग शुल्क तय किया गया है, जिसमें SAARC देशों के उम्मीदवारों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर यानी 9,232 रुपये देना होगा और अन्य देशों के उम्मीदवारों के लिए 200 अमेरिकी डॉलर तय किया गया है. 

Advertisement

इन दिन जारी होगा एडमिट कार्ड 

JEE Advanced 2026 के लिए एडमिट कार्ड 11 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएगा. उम्मीदवार 11 मई से 17 मई 2026 तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं, परीक्षा 17 मई 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:50 बजे तक आयोजित किया जाएगा. 

इस तरह करें आवेदन

  • इसपर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • इसके बाद JEE Main 2026 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार मांगी गई सारी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद से प्रश्नपत्र की भाषा का चुनाव करें. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement