CBSE ने शुरू की साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की सुविधा, बोर्ड स्‍टूडेंट्स इस टोल फ्री नंबर पर करें कॉल

CBSE Psychological Counselling: छात्रों को बोर्ड परीक्षा के तनाव से बचाने के लिए सीबीएसई बोर्ड ने साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग की सुव‍िधा शुरू की है. आज 09 जनवरी से छात्र टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:14 PM IST

CBSE Psychological Counselling: सीबीएसई बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए आज यानी 09 जनवरी से साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की सुव‍िधा शुरू की है. इसकी शुरुआत फरवरी महीने के पहले हफ्ते से की जानी थी लेकिन अब इसे प्रीपोन करके पहले की डेट में कर दिया गया है. इस संबंध में बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है कि जो छात्र सीबीएसई द्वारा दी जाने वाली इस सुविधा का फायदा उठाना चाहते हैं, वे टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

Advertisement

बोर्ड की नोटिस में सीबीएसई ने कहा है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोविड महामारी के बाद सीबीएसई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं फिजिकल मोड में आयोजित हो रही हैं. छात्र लिखित परीक्षा करीब दो साल के गैप के बाद देंगे. इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने पहले ही सैम्पल पेपर जारी कर दिए हैं, एग्जाम का पैर्टन बता दिया है और मार्क्स का वितरण भी वेबसाइट पर साफ कर दिया गया है.

1800-11-8004 टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, मिलेगी हेल्प
इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए पैरेंट्स और छात्र दोनों ही ये नंबर डायल कर सकते हैं. 1800-11-8004. ये फ्री आईवीआरएस फैसिलिटी है जो 24x7 उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही सीबीएसई फ्री टेली-काउंसलिंग की सुविधा भी देगी. इसके लिए सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच ऊपर बताये नंबर पर ही संपर्क किया जा सकता है.

Advertisement

स्ट्रेस फ्री होकर दें एग्जाम
इसके माध्यम से स्ट्रेस-फ्री होकर परीक्षा की तैयारी करने संबंधी सूचनाएं दी जाएंगी. स्ट्रेस मैनजमेंट सिखाया जाएगा और फ्रीक्र्वेंटली पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी दिए जाएंगे. इसके साथ ही कोवड से बचाव, सीबीएसई के ऑफिस के इंपॉर्टेंट कॉन्टैक्ट डिटेल आदि की जानकारी हिंदी और इंग्लिश में पाई जा सकती है. इसे देश के किसी भी हिस्से से एक्सेस किया जा सकता है. इसके अलावा इन विषयों पर सीबीएसई के पोडकास्ट भी सुने जा सकते हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement