CBSE 10th की 'सेकंड बोर्ड परीक्षा' मई में, इन 3 विषयों में बढ़वा सकेंगे नंबर, कल से भरे जाएंगे फॉर्म, देखें शेड्यूल

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

Advertisement
सीबीएसई 10वीं में कम नंबर? मई में फिर परीक्षा, नया शेड्यूल जारी (Photo: PTI) सीबीएसई 10वीं में कम नंबर? मई में फिर परीक्षा, नया शेड्यूल जारी (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर दी है. अगर आप मुख्य परीक्षा के रिजल्ट से खुश नहीं हैं या किसी विषय में नंबर कम रह जाते हैं, तो अब साल बर्बाद करने की जरूरत नहीं है. बोर्ड ने 'टू बोर्ड एग्जाम' पॉलिसी के तहत मई 2026 में होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है .

Advertisement

बता दें कि दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों को उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करनी होगी. इसकी प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

पहला चरण: 18 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक. बोर्ड ने सलाह दी है कि जो छात्र परीक्षा देना चाहते हैं, वे इसी दौरान अपना नाम दर्ज करा दें .

दूसरा चरण: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के ठीक अगले दिन से शुरू होगा और 5 दिनों तक चलेगा .

तीसरा चरण (लेट फीस): रिजल्ट आने के 7वें दिन से 2 दिनों के लिए पोर्टल खुलेगा, लेकिन इसके लिए भारी जुर्माना देना होगा .

छात्रों के लिए 5 जरूरी बातें

1. छात्र खुद सीधे फॉर्म नहीं भर सकते. आपको अपने स्कूल के जरिए ही आवेदन करना होगा .
2. इस परीक्षा के लिए सेंटर बहुत कम होंगे. जरूरी नहीं कि आपको पास का सेंटर मिले, और एक बार सेंटर मिलने पर वह बदला नहीं जाएगा .
3. इस परीक्षा के लिए सिलेबस वही रहेगा जो आपकी पहली मुख्य परीक्षा के लिए था.
4. बोर्ड ने लचीलापन दिया है कि छात्र पहले चरण में नाम लिखवा लें और रिजल्ट आने के बाद तय करें कि उन्हें फीस भरकर परीक्षा देनी है या नहीं .
5. हर चरण के आखिरी दिन रात 11:59 बजे तक ही पोर्टल खुला रहेगा, इसलिए देरी न करें. समय का ध्यान रखें. 

Advertisement

बता दें कि बोर्ड ने साफ किया है कि यह परीक्षा सभी के लिए नहीं, बल्कि चुनिंदा स्थितियों में ही दी जा सकती है. आइए जानते हैं कि कौन ये परीक्षा दे सकता है. 

1. पास हो चुके छात्र साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषाओं में से किन्हीं 3 विषयों में अपना नंबर बढ़ा सकते हैं.
2. जिन्हें पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट मिली है, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

इस पीडीएफ पर क्ल‍िक करके देखें सीबीएसई बोर्ड का पूरा सर्कुलर

PDF देखें

जरूरी शर्त: छात्र का पहली मुख्य परीक्षा (फरवरी/मार्च) में बैठना अनिवार्य है . अगर कोई छात्र 3 या उससे ज्यादा विषयों में अनुपस्थित रहा है, तो वह यह परीक्षा नहीं दे पाएगा .

गौरतलब है कि बोर्ड ने परीक्षा के लिए फीस का ढांचा भी जारी कर दिया है. भारत में ₹320 प्रति विषय (3 विषयों के लिए ₹960) और नेपाल में ₹1100 प्रति विषय फीस लगेगी. वहीं अन्य देशों में: ₹2200 प्रति विषय फीस तय है.

वहीं अगर आप तय समय के बाद फॉर्म भरते हैं, तो ₹2000 प्रति छात्र अतिरिक्त यानी लेट फीस देनी होगी. ये फीस केवल ऑनलाइन (UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) ही जमा होगी . ऑफलाइन पैसा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

नोट कर लें ये डेट्स

Advertisement

फॉर्म भरने की शुरुआत: 18 मार्च 2026 से
पहले चरण की डेडलाइन: 31 मार्च 2026 तक

ध्यान दें कि जो छात्र रिजल्ट आने के बाद फैसला लेना चाहते हैं, उन्हें रिजल्ट घोषित होने के बाद 5 दिनों का समय मिलेगा. दूसरी बोर्ड परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement