हाथ में जूते-चप्पल, सिर पर मूल्यांकन की कॉपी... दरभंगा के बाढ़ ग्रस्त इलाके में ड्यूटी पर जाते शिक्षकों का वीडियो वायरल

बाढ़ ग्रस्त इलाके के तिकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन करने अपने स्कूल निकल पड़े हैं. मूल्यांकन कार्य मे लगे शिक्षक अपने माथे पर जांचने वाली कॉपी और हाथों में अपने चप्पल जूते और कंधे पर अपना बैग टांगकर जान को जोखिम में डालते हुए अपने ड्यूटी का पालन करने जाते दिखे.

Advertisement
Bihar, Darbhanga Teacher Viral Video Bihar, Darbhanga Teacher Viral Video

प्रह्लाद कुमार

  • दरभंगा,
  • 01 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा है. कोसी नदी का पानी बिहार में कहर बरपा रहा है. बिहार के 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. नेपाल में भारी बारिश और उसके बाद वहां से छोड़े गए पानी की वजह से बिहार में तबाही आई है. बाढ़ के पानी के बीच दरभंगा में शिक्षकों का वीडियो  वायरल हो रहा है. वीडियो में कमर भर पानी के बीच हाथ में चप्पल और माथे पर मूल्यांकन वाली कॉपी लेकर स्कूल जाते शिक्षक दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

भारी बारिश के कारण गांव में भरा पानी

नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बिहार के दरभंगा जिले में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. ऐसे में दरभंगा के पूर्वी इलाका बाढ़ के पानी की मार झेल रहा है. इसी बाढ़ के पानी के कारण दरभंगा के जमालपुर के भूभौल गांव में देर रात कोसी के तटबंध के टूटने के बाद दर्जनो गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित दिखने लगा है.

बाढ़ ग्रस्त इलाके में ड्यूटी करने पहुंचे शिक्षक

आज इसी बाढ़ ग्रस्त इलाके के तिकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन करने अपने स्कूल निकल पड़े हैं. मूल्यांकन कार्य मे लगे शिक्षक अपने माथे पर जांचने वाली कॉपी और हाथों में अपने चप्पल जूते और कंधे पर अपना बैग टांगकर जान को जोखिम में डालते हुए अपने ड्यूटी का पालन करने जाते दिखे.

Advertisement

इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है शिक्षकों में विभाग के अधिकारियों का खौफ कितना ज्यादा भरा है कि कमर से उपर तक इलाके में बाढ़ का पानी रहने के वावजूद माथे पर मूल्यांकन वाली कॉपी को रखकर स्कूल चल दिए हैं. उन्हें यह भी नहीं पता कि स्कूल में बैठने की जगह सुरक्षित है भी की नहीं, या वहां भी बाढ़ के पानी ने अपना डेरा जमा लिया है.

बाढ़ से बेहाल है बिहार

बिहार (Bihar) के उत्तरी इलाके से गुजरने वाली सभी नदियां मौजूदा वक्त में उफान पर हैं और जिले इस बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं. गांव के गांव डूब चुके हैं, लोग बेघर होने को मजबूर हैं. घरों से सामान निकाल कर भटक रहे लोग किसी ऐसे कोने की तलाश में हैं, जहां उन्हें ठहरने के लिए सहारा मिल जाए. बिहार सरकार बार-बार यह दावा कर रही थी कि सभी तटबंध पूरी तरीके से सुरक्षित हैं लेकिन पिछले 24 घंटे में जिस तरह से कई जिलों में तटबंध टूटे हैं, उसके बाद सरकार के सभी दावों की पोल खुल गई है.

जमालपुर थाना दरभंगा कोसी नदी का पानी दरभंगा के कई इलाकों में फैलने से हजारों की आबादी अपने-अपने घरों में फंस गई है और उन्हें वहां से निकलने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी अब मौके पर पहुंची है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान देखा गया कि कई मकान के छत भी ध्वस्त हो गए हैं और बिजली के खंभे भी कोसी नदी में समा गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement