खाली कमरे में क्यों गूंजती है आवाज? क्या आपने अपनाया है फिजिक्स का ये रूल

कभी आपने ध्यान दिया है कि जब आप किसी खाली कमरे में बोलते हैं, तो आपकी आवाज बार-बार गूंजती हुई वापस आती है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये कैसे होता है या इसमें कौन सा साइंस काम आता है. चलिए जानते हैं.  

Advertisement
खाली कमरे में बोलते हैं, तो आपकी आवाज बार-बार गूंजती हुई वापस आती है. (Photo : Pexels) खाली कमरे में बोलते हैं, तो आपकी आवाज बार-बार गूंजती हुई वापस आती है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

खाली कमरे में कदम रखते ही एक अजीब सा एहसास होता है. मानों दीवारें आपकी आवाज को चुपके से पकड़ कर वापस फेंक रही हों. आप कुछ भी बोलते हैं वो बार-बार लौटकर कानों तक पहुंचती हैं. बचपन में सभी लोग इसे जादू समझता होगा लेकिन यह कोई जादू नहीं, बल्कि फिजिक्स का नियम है जिसे Reflection of Sound कहते हैं यानी इको. ये फिजिक्स का बहुत सिंपल सा रूल है. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये कैसे काम करता है?

Advertisement

क्या है  Reflection of Sound ?

फिजिक्स में एक नियम है जिसे Reflection के नाम से जानते हैं. जब आवाज किसी भी सतह से टकराती है और वापस लौट आती है, इसे ही इको कहते हैं. मान लेते हैं कि जब आप आवाज निकालते हैं, तो वह हवा में तरंगों के रूप में फैलती है. अगर यह तरंग किसी कड़ी सतह (जैसे दीवार, छत या फर्श) से टकराती हैं, तो वह वापस मुड़कर आती है. 

भरे कमरे में Absorb होती है आवाज 

वहीं, अगर आप भरे कमरे यानी जिनमें सोफे के कुशन, पर्दे, कपड़े होते हैं, वहां यह आवाज वापस नहीं आती है बल्कि Absorb हो जाती है. ये चीजें आवाज की लहरों को अपनं में सोख लेती हैं. 

कमरे के अलावा इन जगहों पर सुन सकते हैं इको 

  • खाली कमरे या हॉल – जब कमरे में फर्नीचर कम हो और दीवारें सख्त हों. 
  • पहाड़ या चट्टान के पास – आवाज, ताली या चिल्लाने पर कुछ सेकंड बाद आपकी आवाज वापस आती है. 
  • खुले मैदान या घाटी में – जहां कोई आवाज को रोकने वाली चीज न रखी हो. 
  • गुफा – गुफा की मजबूत सतहें आवाज को कई बार टकराकर लौटाती हैं.
  • सुनसान गलियां या लॉबी
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement