आखिर 30-40 साल के लोग नौकरी से कुछ दिन का ब्रेक क्यों ले रहे हैं?

भारत में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसमें 30 से 40 साल के बीच वाले प्रोफेशनल अपनी नौकरी से कुछ दिन का ब्रेक ले रहे हैं.

Advertisement
मिड सीनियर प्रोफेशनल्स नौकरी से कुछ दिन के लिए ब्रेक ले रहे हैं. (Photo: Pexels) मिड सीनियर प्रोफेशनल्स नौकरी से कुछ दिन के लिए ब्रेक ले रहे हैं. (Photo: Pexels)

मेघा चतुर्वेदी

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

अक्सर ये ही देखा जाता है कि कई बार स्टूडेंट्स कुछ वक्त के लिए पढ़ाई से गैप लेते हैं. वो खुद को एक्सप्लोर करते हैं और उसके बाद करियर में नई शुरुआत करते हैं या फिर कंपनियों के जूनियर कर्मचारी भी कभी-कभी ऐसा करते हैं. लेकिन, अब मिड सीनियर प्रोफेशनल्स यानी 30 से 40 साल के बीच के कर्मचारी भी ऐसा कर रहे हैं. वे कुछ दिन के लिए नौकरी छोड़ देते हैं, गैप लेते हैं और फिर गैप के बाद नौकरी शुरू कर रहे हैं. 

Advertisement

दरअसल, कोरोना के बाद से काफी कुछ बदल गया है. कोरोना के बाद से बदले वर्क पैटर्न, छंटनी और बढ़ते एआई के प्रभाव से अब प्रोफेशनल हमेशा एक्टिव रहने वाले मोड से खुद को अलग कर रहे हैं. लिंक्डइन की ओर से शेयर किए गए डेटा के अनुसार, करीब 62 फीसदी प्रोफेशनल्स ने किसी न किसी समय करियर ब्रेक लिया है और काफी संख्या में लोगों का कहना है कि वे भविष्य में ऐसा करने पर विचार करेंगे. खास बात ये है कि अब इस ब्रेक को छुपाने की जरूरत भी खत्म हो रही है, अब प्लेटफॉर्म पर भी इसके लिए ऑप्शन आ गया है, जिसमें आप दिखा सकते हैं कि आपने कुछ कारणों से खुद को काम से अलग किया. 

एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एचआर अंजली पुंडीर का कहना है कि अब इसे गलत नहीं माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि पहले इस तरह के गैप को गलत माना जाता था और ये करियर के लिए गलत साइन थे. लेकिन, अगर आज कोई कहता है कि उसने माता-पिता की देखभाल करने या एआई स्किल बढ़ाने के लिए एक साल का गैप लिया है तो सेल्फ अवेयरनेस का साइन है. अब लोग करियर में कुछ पढ़ाई करने, स्टार्टअप करने के लिए गए ब्रेक पर चर्चा कर रहे हैं और ये नॉर्मल है. 

Advertisement

माइक्रो रिटायरमेंट का चलन

X और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म पर, मिलेनियल और Gen Z यूजर्स के बीच 'माइक्रो-रिटायरमेंट' की भी चर्चा हो रही है. इसका मतलब है कि 35 साल तक लगातार काम करके 60 साल की उम्र में रिटायर होने के बजाय, अपने करियर के बीच में कुछ वक्त का ब्रैक लें.  यह विचार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की इनसाइट्स से मेल खाता है, क्योंकि उसकी फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार हो रहे बदलाव की वजह से अब प्रोफेशनल्स को नए स्किल सीखने होंगे. ऐसे में कुछ दिन का ब्रेक लेकर ये सीखना अच्छा कदम हो सकता है. 

क्यों गैप ले रहे हैं प्रोफेशनल्स?

अब प्रोफेशनल्स कई कारणों से ब्रेक ले रहे हैं, जिसमें खुद के टैलेंट को बढ़ाना, नई स्किल सीखना, घर में बुजुर्गों की देखभाल, मेंटल हेल्थ, एंटरप्नोरशिप एक्सप्लोर करना शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement