यूपी में शिक्षक बनने का मौका, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, UPTET ने किया ऐलान 

UPESSC ने UPTET 2026 को लेकर विज्ञापन जारी कर बड़ा अपडेट दिया है. इन पदों पर आवेदन 27 मार्च 2026 से शुरू होंगे, जो 26 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे. 

Advertisement
UPESSC ने UPTET 2026 का विज्ञापन जारी कर बड़ा अपडेट दिया है. (Photo : Pexels) UPESSC ने UPTET 2026 का विज्ञापन जारी कर बड़ा अपडेट दिया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

यूपी में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 ने जानकारी शेयर की है. लंबे समय से इस भर्ती का वेट कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है. आयोग ने परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी हुए विज्ञापन में आयोग ने बताया कि यह परीक्षा दो स्तरों पर की जाएगी. पहला स्तर प्राथमिक स्तर( कक्षा1 से 5) और दूसरा स्तर उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6से 8) पर किया जाएगा. 

Advertisement

कब से करें ऑनलाइन आवेदन? 

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन में कहा गया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी. वहीं, आवेदन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 26 अप्रैल 2026 तय की गई है. लेकिन अगर फॉर्म भरते समय उम्मीदावरों से गलती हो जाती है, तो इसे सुधारने का मौका दिया जाएगा. 

देखने को मिलेगा यह बदलाव 

इस बार आवेदन प्रोसेस में बदलाव देखने को भी मिल सकता है. आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को अब आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. OTR पूरा करने के बाद ही वह UPTET के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

पढ़ें नोटिफिकेशन : https://upessc.up.gov.in/Notice/a930-8001-43bd-4b00-e363.pdf

जुलाई में होगी परीक्षा 

बता दें कि इन दौरान आयोग ने परीक्षा तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. UPTET 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जाएगा. आयोग ने यह भी साफ किया है कि एग्जाम 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित करवाई जाएगी. 

Advertisement

इन बातों का भी रखें ध्यान 

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सारे दिशा-निर्देश को ध्यान से पढ़ें. छोटी सी गलती भी आपके आवेदन फॉर्म को रद्द कर सकती है. मांगे गए सारे डॉक्यूमेंट को पहले से रेडी रखें. इन पद से जुड़े ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement