यह हैं वह टॉप सरकारी नौकरी जहां काम के साथ खाना और घूमना होता है बिल्कुल फ्री

हर साल लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं. लेकिन कई बार वह एक तरह की लाइफस्टाइल से बोर हो जाते हैं और फिर यह सोचते हैं कि काश कोई नौकरी होती जिसमें घूमना ही काम होता. 

Advertisement
ये नौकरियां काम के साथ देंगी घूमने का भी मौका. (Photo : Pexels)  ये नौकरियां काम के साथ देंगी घूमने का भी मौका. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:05 AM IST

सरकारी नौकरी को आमतौर पर लोग स्थिर सैलरी और सुरक्षित करियर के लिए पसंद करते हैं. लाखों युवा हर साल सरकारी नौकरी में करियर बनाने के लिए परीक्षा देते हैं. लेकिन कुछ सरकारी पद ऐसे भी होते हैं, जहां काम के साथ-साथ देश-विदेश घूमने का अवसर भी मिलता है. इन नौकरियों में कर्मचारियों को अक्सर आधिकारिक यात्राएं, ट्रेनिंग और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलता है. अगर आप भी ऐसी नौकरी की तलाश में हैं, जहां करियर के साथ नई जगहों को देखने का अनुभव मिल सके, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में जिससे आप अपने काम से कभी बोर भी नहीं होंगे.

Advertisement

इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर 

इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर के पद पर काम करना जिम्मेदारी के साथ-साथ बेहद मजे का काम भी है. यह नौकरी उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है, जो विदेशों में घूमना पसंद करते हैं. ये विदेश मंत्रालय के तहत काम करते हैं जिनका काम भारत के विदेश संबंध को संभालना है.  इसके लिए उन्हें कुछ सालों तक विदेश में रहना भी होता है. आधिकारिक यात्राएं करनी होती हैं.  

भारतीय नेवी ऑफिसर 

भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने के बाद युवाओं को देश की सेवा करने के साथ-साथ कई जगहों पर घूमने का भी मौका मिलता है. नेवी के अधिकारी समुद्री मिशन, अंतरराष्ट्रीय अभ्यास और विभिन्न देशों के दौरे के दौरान समुद्र के रास्ते कई देशों और बंदरगाहों की यात्रा करते हैं. इतना ही यह एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी होती है. 

Advertisement

इंडियन एयर फोर्स (इंटरनेशनल मिशन)

इंडियन एयर फोर्स (IAF) में अधिकारी बनने के बाद आपको केवल देश की सेवा करने का मौका नहीं मिलता बल्कि अंतरराष्ट्रीय मिशनों और अभ्यासों में भाग लेकर विदेशों की यात्रा करने का अवसर भी मिलता है. यह अधिकारी जिन कारणों से विदेश जाते हैं उनमें अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, अन्य देशों की वायुसेना के साथ प्रशिक्षण और सहयोग करना और रणनीतिक और कूटनीतिक मिशन शामिल होते हैं. 

पर्यटन मंत्रालय 

भारत का पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism) देश के पर्यटन संसाधनों और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करते हैं. इस मंत्रालय में अधिकारी बनने पर काम के साथ-साथ देश-विदेश घूमने और नई जगहों को देखने का अवसर मिलता है. पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी जिन कारणों से देश-विदेश की यात्रा करते हैं उनमें अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेलों और प्रदर्शनों में भारत का प्रतिनिधित्व करना, विभिन्न राज्यों और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण और प्रचार करना, विदेशी निवेशकों और टूर ऑपरेटरों से बैठक के साथ ही सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रमों में भागीदारी दिखाने के लिए करते हैं. 

इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस (IIS) अधिकारी

इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस (IIS) भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित सेवा है. इसमें अधिकारी सरकारी सूचनाओं, मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े काम करते हैं. IIS अधिकारियों को अक्सर देश और विदेश की यात्रा करने का अवसर मिलता है क्योंकि उनका काम मीडिया कवर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़ा होता है. जिन कारणों से उन्हें अपने काम के साथ घूमने का मौका मिलता है उनमें विदेशों में आयोजित सरकारी कार्यक्रमों और प्रतिनिधिमंडलों का कवरेज करना, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और प्रेस ब्रीफिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करना, राज्य और केंद्र सरकार के जनसंपर्क अभियानों का संचालन के साथ ही मीडिया ट्रेनिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते हैं. 
  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement