जो युवा रक्षा क्षेत्र में अपना करियर बनने का सपने देख रहे हैं उनके लिए गृह मंत्रालय के अधीनसशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत कुल 1060 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस भर्ती के अंतर्गत कांस्टेबल के 827 और हेड कांस्टेबल के 233 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार आधाकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?
इन पदों पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 1वीं पास होना अनिवार्य है. कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए उम्मीदवार के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. तकनीकी पदों के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या काम का एक्सपीरिएंस जरूरी है.
इन तारीखों को रखें याद
इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय से पहले फॉर्म भर दें. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं, जो 20 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: https://sarkariresult.com.im/ssb-constable-tradesman-recruitment-2026/
सिलेक्शन प्रोसेस
कांस्टेबल बनने के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें, तो उम्मीदवारों को चार चरणों से गुजरना होगा. पहले शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पास होना होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित हो सकती है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा. लास्ट में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों की फिटनेस चेक होगी जिसके लिए मेडिकल टेस्ट करवाया जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
यह भी पढ़ें: यूपी में युवाओं के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, 80 हजार से ज्यादा है सैलरी, ऐसे करें आवेदन
aajtak.in