इस बैंक में नौकरी के लिए मिलेंगे 50 लाख रुपये सैलरी, 116 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी    

बैंक में करना चाहते हैं नौकरी? तो भारतीय स्टेट बैंक ने नौकरी के लिए शानदार अवसर खोल दिए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in/web/carees पर जाकर इस पद से जुड़ी सारी डिटेल चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. (Photo: Pexels) भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

बैंक के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के पास बेहद सुनहरा मौका है. भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसका उद्देश्य बैंकिंग ऑपरेशंस को मॉडर्न के साथ सिक्योर बनाना है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

यह भर्ती न केवल आपके करियर के लिए सिक्योर है बल्कि इस पद पर मिलने वाली सैलरी भी बेहद खास है.

Advertisement

जारी किया नोटिफिकेशन 

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत टेक्नोलॉजी, रिस्क मैनेजमेंट, क्रेडिट और फाइनेंस एक्सपर्ट समेत कई पदों पर नियुक्ति होगी. 

पदों का बंटवारा

असिस्टेंट वाइस प्रसिडेंट के 12 पद, डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) के 43 पद और डिप्टी मैनेजर (सीए) के कुल 61 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो 15 मार्च को बंद हो जाएंगे. 

ये योग्यता है जरूरी 

भारतीय स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार डिग्री होना जरूरी है. तकनीकी पद के लिए उम्मीदवार को संबंधित विषय में बी.ई./बी.टेक या कंप्यूटर साइंस में पीजी की डिग्री होना चाहिए. फाइनेंस/क्रेडिट पद के लिए सीए, आईसीडब्ल्यूए (ICWA) या संबंधित विषय में MBA होना आवश्यक है. वहीं, ज्यादातर स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2 से 5 साल का अनुभव जरूरी है. इस पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम एज 23 से 25 और अधिकतम एज 35 से 42 साल के बीच है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज लीमिट में छूट दी जाएगी. 

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस पर करें फोकस 

पद पर सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवार की शॉटलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू होगा और आखिरी में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इस पद पर नियुक्ति होने वाले उम्मीदवारों को हर साल 50 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी.  
 

  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement