सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के पास यह बेहद खास समय है. हर साल रेलवे में लाखों भर्तियां निकलती है. इस कड़ी में रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेसन ऑफ इंडिया ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत कुल 9 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पद पर आवेदन की आखिरी तारीख 6 अप्रैल तय की गई है.
ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 6 अप्रैल तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इन पदों पर होगी नियुक्ति
रेलटेल की इस भर्ती के जरिए कुल 9 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें डिप्टी मैनेजर (सिस्टम एडमिन) के 3 पद, मैनेजर (डेटाबेस/आईटी) के 4 पद और सीनियर मैनेजर (सिस्टम एडमिन/आईटी) के 2 पद शामिल हैं.
योग्यता पर देना होगा ध्यान
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास इससे जुड़े सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.
क्या है इसके लिए एज लीमिट?
इस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एज लीमिट पर भी ध्यान देना होगा. हालांकि, पदों के हिसाब से ये अलग-अलग निर्धारित की गई है. डिप्टी मैनेजर के लिए ये 21 से लेकर 30 साल तक निर्धारित की गई है. मैनेजर के लिए ये 23 से 31 साल तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी.
मिलेगी इतनी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार सैलरी दी जाएगी. डिप्टी मैनेजर पद के लिए सैलरी करीब 40,000 से 1, 40,000 रुपये प्रति माह तक हो सकती है, मैनेजर पद के लिए ये 50,000 रुपये से 1, 60,000 रुपये तक हो सकती है. वहीं, सीनियर मैनेजर को 60,000 रुपये से 1,80,000 रुपये मिल सकते हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों के लिए पहले लिखित परीक्षा या स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तकनीकी नॉलेज और काम के क्षमता चेक की जाएगी. इसे पास करने वाले उम्मीदवारों को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट railtelindia.com से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म को भरकर और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को RailTel Corporation of India Limited Plate-A, 6th Floor, Office Block-2,East Kidwai Nagar,New Delhi – 110023, India डाक के माध्यम से भेजना होगा.
aajtak.in