12वीं पास उम्मीदवार के लिए है ये सरकारी नौकरी... काम कंप्यूटर चलाना, मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यह समय बहुत खास है. मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 3 अप्रैल तक इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
MPLRS ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels) MPLRS ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी ने बड़े अवसर खोले हैं. MPLRS ने डेटा एंट्री के 770 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 3 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार ऑफिशियल mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 12वीं पास युवा के लिए इस भर्ती के तहत चयन होकर अपना करियर बनाने का खास मौका है. 

Advertisement

भर्ती से जुड़ी ये तारीखों पर दें ध्यान 

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुके है, जो 3 अप्रैल 2026 तक चलेगी. इस दौरान फॉर्म फिल करते समय अगर किसी उम्मीदवार से गलती हो जाती है, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, MPLRS उसे सुधारने का मौका देगी. इसके लिए 4 अप्रैल 2026 तक का समय दिया जाएगा. 

पद के लिए क्या है योग्यता?

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास करना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार के पास सीपीसीटी (CPCT) परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. इसलिए जिन उम्मीदवारों के पास यह प्रमाण पत्र है सिर्फ वही इस पद पर आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: https://chayan.mponline.gov.in/Portal/Services/MPLRS/links.aspx?langid=en-US&Post=7QM2m8z80MLCQyo/U3xfwA==

यह है एज लीमिट 

वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 के बेसिस पर तय की जाएगी. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र कम से कम उम्र 18 साल जबकि अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक एज में छूट दी जाएगी. 

Advertisement

मिलेगी इतनी सैलरी

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 5200 रुपये से 20,200 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा सरकारी नियमों के मुताबिक, अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी. यह नौकरी उन उम्मीदवारों के लिए बेहद खास है, जो कंप्यूटर पर काम करने का अनुभव रखते हैं.

कैटेगरी के मुताबिक पद 

भर्ती के तहत कुल 770 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे में कैटेगरी के मुताबिक पदों को बांटा गया है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 209, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 123, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 154 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उम्मीदवारों के लिए 208 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 76 पद तय किए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement