जापान में फ्री पढ़ाई और रहने का खर्च भी देगी सरकार! MEXT स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

जापान सरकार ने 2027 के लिए फुल्ली फंडेड स्कॉलरशिप की घोषणा की है, जिसमें मास्टर्स और पीएचडी कोर्स के लिए ट्यूशन फीस, हवाई किराया और स्टाइपेंड मुफ्त मिलेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है और इस स्कॉलरशिप में जापानी भाषा कोर्स भी शामिल है, जो भाषा न जानने वाले छात्रों के लिए है.

Advertisement
रिसर्च स्टूडेंट्स कैटेगरी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2026 है. Representational Photo: Bandeep Singh रिसर्च स्टूडेंट्स कैटेगरी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2026 है. Representational Photo: Bandeep Singh

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

आप विदेश में पोस्ट ग्रेजुएशन का सपना देख रहे हैं और बजट नहीं है? ऐसे छात्रों के ल‍िए जापान सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. जापानी शिक्षा मंत्रालय (MEXT) ने साल 2027 के लिए अपनी प्रतिष्ठित 'फुल्ली फंडेड' स्कॉलरशिप के दरवाजे खोल दिए हैं. इसके तहत छात्रों की ट्यूशन फीस से लेकर आने-जाने का हवाई किराया तक सब कुछ मुफ्त होगा.

Advertisement

आवेदन की लास्ट डेट और जरूरी शर्तें
इस स्कॉलरशिप के लिए रिसर्च स्टूडेंट्स कैटेगरी में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2026 है. चुने गए छात्रों को अप्रैल, सितंबर या अक्टूबर 2027 में जापान जाने का मौका मिलेगा.

किन कोर्स के लिए मिल रही स्कॉलरशिप?
जापानी सरकार दो मुख्य पीजी (PG) ट्रैक के लिए यह स्कॉलरशिप दे रही है:

मास्टर्स कोर्स: 2 साल की रेगुलर डिग्री.
डॉक्टोरल कोर्स (PhD): 3 साल की रेगुलर डिग्री.

विशेष बात यह है कि जिन छात्रों को जापानी भाषा नहीं आती, उनके लिए डिग्री शुरू होने से पहले 6 महीने का जापानी भाषा कोर्स भी कराया जाएगा.

कितना मिलेगा पैसा?
MEXT स्कॉलरशिप अपनी शानदार सुविधाओं के लिए जानी जाती है. एक पीएचडी छात्र को ये फायदे मिलेंगे:

महीने का खर्च (स्टाइपेंड): करीब 1,45,000 जापानी येन (लगभग 85,300 रुपये) हर महीने.
पूरी फीस माफ: एडमिशन फीस से लेकर ट्यूशन और परीक्षा फीस तक सब कुछ फ्री.
हवाई टिकट: भारत से जापान जाने और पढ़ाई पूरी कर वापस आने का हवाई किराया भी जापानी सरकार देगी.

Advertisement

सिलेक्शन प्रोसेस है काफी 'टफ'
जापान की यह स्कॉलरशिप बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जाती है. पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, महज 50 सीटों के लिए करीब 3,170 आवेदन आए थे.

कैसे करें अप्लाई?
रिसर्च प्लान है जरूरी: आवेदक को अपनी पसंद की जापानी यूनिवर्सिटी में खुद एक एकेडमिक एडवाइजर ढूंढना होगा और उनके रिसर्च एरिया के हिसाब से एक ओरिजिनल रिसर्च प्लान जमा करना होगा.

ऑफिशियल वेबसाइट: इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म और पूरी जानकारी के लिए भारत में जापान के दूतावास (Embassy of Japan in India) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement