अगर आप भी किसी बड़े और नामी संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो IIM मुंबई आपको अच्छा चांस दे रहा है. IIM मुंबई ने नॉन-टीचिंग के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, केवल इंटरव्यू के बेसिस पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसकी लास्ट डेट 10 मार्च 2026 निर्धारित की गई है.
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत एसोसिएट मैनेजर (सिविल), एसोसिएट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), एसोसिएट मैनेजर (आईटी सिस्टम/एनालिस्ट), असिस्टेंट मैनेजर (सिविल), असिस्टेंट मैनेजर (MEP), सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर और जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर पर नियुक्ति की जाएगी. इस दौरान कुल 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.
होनी चाहिए ये योग्यता
वहीं, एसोसिएट मैनेजर के पद पर आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में न्यूनतम 60% नंबर के साथ बैचलर डिग्री और 8 साल का अनुभव जरूरी है. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए 55 फीसदी नंबर के साथ इंजीनियरिंग डिग्री या 60% अंकों के साथ डिप्लोमा तथा अनुभव अनिवार्य है.
एज लीमिट पर दें ध्यान
इस भर्ती के लिए एसोसिएट मैनेजर पद के लिए अधिकतम एज 40 साल निर्धारित की गई है. असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए यह उम्र 35 वर्ष है. सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के लिए 40 साल से कम होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क का करना होगा भुगतान
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. बता दें कि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है लेकिन अन्य सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 590 रुपये शुल्क देना होगा. उम्मीदवारों की नियुक्ति शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर किया जाएगा.
aajtak.in