खाना बनाना और खिलाना कई लोगों का शौक होता है. अक्सर सोशल मीडिया पर लोग कुकिंग से जुड़े वीडियो शेयर करते हैं. लेकिन खाना बनाना अब केवल शौक नहीं बल्कि एक उभरता करियर बन गया है. आज के टाइम में कुछ ऐसे कोर्स हैं जो, आपके स्किल्स का यूज कर आपको कुछ वक्त में प्रोफेशनल शेफ बना सकते हैं. अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं इसके लिए कौन सा कोर्स करना होता है और कैसे नौकरी मिलती है.
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी
होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटेलिटी से जुड़े कई कोर्स मौजूद हैं. पिछले कुछ सालों में इस इंटस्ट्री में काफी बूम देखने को मिला है. जिस तरह से होटल मैनेजमेंट में बीएससी, कैटरिंग साइंस एंड होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोडक्शन एंड पैटिसरी, डिप्लोमा इन कलनरी आर्ट्स और बीए इन कलनरी आर्ट्स कोर्स डिमांड में रहते हैं. ये कोर्स 6 महीने से लेकर 3 या 4 साल तक के हो सकते हैं.
12वीं के बाद भी कर सकते हैं ये कोर्स
शेफ बनने के लिए आपको होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना होगा. आप चाहे तो ग्रेजुएशन के बाद Culinary से M.A कोर्स कर सकते हैं लेकिन अगर आप 12वीं के बाद ही इस फील्ड में जाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद ही ग्रेजुएशन में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं. इसके साथ ही कुकिंग या कैटरिंग से जुड़े क्षेत्र में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं.
कैसे लें एडमिशन?
सरकारी होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है. इसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित किया जाता है. इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को होटल मैनेजमेंट के तीन साल के कोर्स में एडमिशन मिलता है.
मिलती है ट्रेनिंग
कोर्स पूरा हो जाने के बाद छात्रों को होटल में ट्रेनिंग दी जाती है. इस दौरान उन्हें किचन में काम करने की असली ट्रेनिंग मिलती है. पहले तो उन्हें जूनियर शेफ के रूप में काम करना होता है लेकिन बढ़ते एक्सपीरिएंस के साथ वे हेड शेफ बनते हैं.
मिलती है इतनी सैलरी
बता दें कि किसी भी शेफ की सैलरी उसके एक्सपीरिएंस और स्किल पर निर्भर करता है. शुरुआत में उन्हें करीब 20 से 40 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलती है. हालांकि, जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस बढ़ता है सैलरी भी बढ़ जाती है. वहीं, बड़े होटलों में काम करने वाले शेफ को लगभभ 40 लाख रुपये तक की सालाना सैलरी मिल सकती है.
aajtak.in