उत्तर प्रदेश में स्कॉलरशिप से वंचित हजारों छात्रों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए स्कॉलरशिप एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल को दोबारा से ओपन कर दिया गया है. इसका उद्देश्य उन छात्रों को मौका देना है, जो तकनीकी या दूसरों कारणों के चलते इस प्रोग्राम के लिए अप्वाई नहीं कर पाए थे. सरकार का कहना है की इस फैसले के जरिए सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी एलिजिबल छात्र इस प्रक्रिया से दूर रहे. इसके लिए पोर्टल दोबारा खुलने पर ऐसे छात्र फिर से आवेदन कर सकेंगे और आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे.
किन छात्रों को मिलेगा इसका फायदा?
गौरतलब है कि इस योजना का फायदा जनरल कैटेगरी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ट्रांसजेंडर समुदाय की छात्रों को मिलेगा. सरकार उन छात्रों पर फोकस कर रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आगे की पढ़ाई जारी रखने में परेशानी का सामना कर रहे हैं.
पिछले साल ये था रिकॉर्ड
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी इस योजना के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया गया था. उस दौरान 53,041 छात्रों को कुल 81.12 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति दी गई थी. इनमें 25,395 एससी छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये और 27,640 जनरल कैटेगरी के छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये का फायदा मिला था.
यूपी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स
इस तरह करें आवेदन
इसपर आवेदन करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जाएं .
इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
अब अपनी एजुकेशनल इंफॉर्मेशन डाले और पर्सनल डिटेल भरें.
इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बार सारी डिटेल फिर से चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें.
इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी प्रिंट कराकर इसे अपने इंस्टिट्यूट में जमा कराएं.
यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट उम्मीदवार को मिल रही 90 हजार से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी, ऐसे करें आवेदन
aajtak.in