कौन सी हैं वो सरकारी नौकरियां, जिनमें 2 लाख से भी ज्यादा मिलती है सैलरी

भारत में सरकारी नौकरी हमेशा से ही स्थिरता, सम्मान और शानदार सैलरी के लिए जानी जाती है. इसमें कुछ ऐसे पद भी हैं जिसमें 2 लाख रुपये हर महीने की सैलरी भी मिलती है. तो चलिए जान लेते हैं इन नौकरियों के बारे में. 

Advertisement
सरकारी नौकरी हमेशा से ही स्थिरता, सम्मान और शानदार सैलरी के लिए जानी जाती है. (Photo : Pexels ) सरकारी नौकरी हमेशा से ही स्थिरता, सम्मान और शानदार सैलरी के लिए जानी जाती है. (Photo : Pexels )

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST

भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज हमेशा से ही चला आ रहा है. लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब कर अपना करियर बनाना चाहते हैं. इस दौरान अक्सर लोगों के बीच सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब को लेकर तुलना भी होती है. इसमें लोगों को स्थिरता, सम्मान और शानदार सैलरी मिलती है. कुछ ऐसी ही टॉप सरकारी पद ऐसे हैं, जिनमें अनुभव और प्रमोशन के बाद महीने की सैलरी 2 लाख रुपये से भी अधिक हो सकती है. इसमें  IAS, IFS, IPS, समेत कई पद शामिल हैं. 

Advertisement

लेकिन अगर आप भी सरकारी नौकरी कर अच्छी सैलरी पाना चाहते हैं, तो जान लें इन जॉब्स के बारे में. 

IAS और IPS अधिकारी 

भारत में सबसे ज्यादा सम्मानित नौकरी की बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नाम IAS और IPS अधिकारी का आता है. इस पोस्ट पर चयनित होने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षाएं देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही इसमें सफल हो पाते हैं. वहीं, अगर इनके सैलरी की बात करें, तो हर महीने लगभग इन्हें 56, 100 से लेकर ढाई लाख रुपये तक हो सकती है. 

IFS

विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑफिसर्स को IFS अधिकारी बोलते हैं. इनकी पोस्टिंग विदेश दूतावास, मिशनों और इंटरनेशनल संस्थानों में होती है. इनकी शुरुआती सैलरी की बात करें, तो ये अलग-अलग पोस्ट के अनुसार निर्धारित की गई है. हालांकि, शुरुआत में 60 हजार या उससे अधिक हो सकती है. 

Advertisement

RBI ग्रेड B ऑफिसर 

लेकिन अगर आप सिविल सेवा से जुड़े पोस्ट पर काम नहीं करना चाहते हैं और आपको फाइनेंस या इकॉनॉमिक्स से जुड़े फील्ड में करियर बनाना है तो, RBI ग्रेड B ऑफिसर का पद आपके ड्रीम जॉब से कम नहीं है. ये ऑफिसर देश की आर्थिक नीतियां बनाने और इसे लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं. इनकी सैलरी करीब 77 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. 

सिविल जज 

कानून की दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए सिविल जज का पद सबसे बड़ा है. इस पद पर काम करना केवल करियर नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी होती है. वहीं, अगर इसके सैलरी की बात करें, तो हर महीने इन्हें करीब 1.2 लाख से 2.8 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. इसके साथ ही इन्हें सरकारी घर, सुरक्षा, गाड़ी और पेंशन की सुविधा मिलती है. 

इंडियन डिफेंस सर्विस 

देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाली इंडियन डिफेंस सर्विस की भी सैलरी बहुत आकर्षण होती है. इस पद पर चयनित उम्मीदवार देशभक्ति और सेवा के साथ साहस और अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं. इनकी सैलरी 65 हजार से लेकर 2.5 लाख रुपये तक जा सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement